देवास/ मध्य प्रदेश शासन द्वारा अंकुर महाअभियान के तहत प्रदेश मे वृह्द स्तर पर पौधारोपण कार्यक्रम मनाया जा रहा है। जिसके अन्तर्गत निगम के प्रोसेसिंग प्लांट (ट्रेंचिग ग्राउंड) पर तैयार गार्डन मे विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार के मुख्य आतिथ्य मे तथा पूर्व महापौर सुभाष शर्मा, जिलाध्यक्ष राजीव खण्डेलवाल, प्रेस क्लब अध्यक्ष अतुल बागलीकर एवं पत्रकार साथीगणो, ब्राण्डएम्बेसडर विष्णु वर्मा,महेश सोनी, कलेक्टर एवं प्रशासक चन्द्रमौली शुक्ला,नगर निगम आयुक्त विशालसिह चौहान,एसडीएम प्रदीप सोनी सामाजिक संस्थाओ,अशासकीय स्कुलो के पदाधिकारी एवं विद्यार्थी, एनजीओ, निगम अधिकारियो व कर्मचारी,जनप्रतिनिधीगण शहर के गणमान्य नागरिको ने भी उपस्थित होकर पौधारोपण किया। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि शासन द्वारा अंकुर अभियान अन्तर्गत पर्यावरण को बढावा देने के लिए पौधा रोपण कार्य सम्पूर्ण प्रदेश मे किया जा रहा है। शहर के वार्डो मे स्थित विभिन्न गार्डनो मे भी रहवासियो द्वारा पौधारोपण किया गया। इस दौरान विधायक द्वारा प्रोसेसिंग प्लांट पर नये प्लांट का निरीक्षण भी किया तथा वेस्ट— टु— बेस्ट मटेरियल को रिसायकल कर तैयार की गई थ्री—आर कलाकृतियां वेस्ट प्लास्टिक पॉलिथीन से निर्मित बैठक कुर्सियो का निरीक्षण भी किया। इस अवसर पर पूर्व पार्षद रामचरण पटेल, कैलाश सोनी हेमेन्द्र निगम काकू सहित अन्य गणमान्य नागरीक एवं निगम अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
0 Comments