Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

प्रिंस को लेफ्टिनेंट बनने पर सम्मानित किया

प्रिंस को लेफ्टिनेंट बनने पर सम्मानित किया 

देवास। शहर की एक बड़ी उपलब्धि सेना और देश सेवा को  समर्पित हमारे ही शहर के प्रसिद्ध क्रिकेट खिलाड़ी रहे श्री नागेन्द्र राजपूत के होनहार बेटे श्री प्रिंस राजपूत भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के रूप में नियुक्त होने पर देवास शहर गौरवान्वित हुआ सारे शहरवासियों, क्रिकेटव खेल प्रेमियों में हर्ष है। देश सेवा के लिए समर्पित प्रिंस  के रोम रोम में बसा है देश सेवा का जज्बा। आज उसी का फल है कि ये बड़ी उपलब्धि हमे मिली है। देश सेवा के लिए सिलेक्शन होने पर प्रिंस के साथ उनके पिता को भी सम्मानित किया गया। बड़े  संघर्षों के बाद आज उनका बेटा  कठिन परीक्षा को पास कर ये मकाम हासिल किया है। आज सभी स्नेहियों द्वारा प्रिंस का पुष्प मालाओं से स्वागत और अभिनन्दन किया गया। लोगों का लेफ्टिनेंट बनना सपना होता है। पर इस होनहार बच्चे ने अपने पिता का नाम रोशन किया। सारा शहर आज उनकी इस उपलब्धि पर उनके सम्मान अवसर पर गौरवान्वित हुआ है। आज देवास खेलजगत की ओर से सलीम शेख ,मुजीब शेख, अश्विन जायसवाल , डॉ इब्राहीम शेख , निसार खान  यूनुस खान , जावेद पठान , मक़सूद सर, मिर्जा मुशाइद बेग , आदि ने प्रिंस लेफ्टिनेंट को सेल्यूट कर उत्साहवर्धन किया गया।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...