देवास। इंट्रेक्ट क्लब देवास का शपथ विधि समारोह 4 नवम्बर को प्रात: 10 बजे से किंडर स्कूल में संपन्न हुुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पी.डी.जी. रवि लंगर तथा पी.डी.जी. नलिनी लंगर उपस्थित थे। साथ ही शपथ अधिकारी के रूप में पास्ट डिस्ट्रिक्ट सेकेट्री नवीन नाहर उपस्थित रहे। इस अवसर पर दीप प्रज्ज्वलन के पश्चात चंचल विश्वकर्मा ने शिव तांडव नृत्य की प्रस्तुति दी।शपथ अधिकारी नवीन नाहर ने बच्चों को कहानी से बताया कि इस उम्र से ही सेवा कार्य क्यों अनिवार्य होता है। पी.डी.जी. रवि लंगर ने नवीन समिति को शुभकामनाएं देते हुए एडल्ट लिट्रेसी के लिये प्रेरित किया साथ ही ईच वन टीच वन प्रोग्राम के बारे में भी बताया। पी.डी.जी. नलिनी लंगर ने बताया कि इंट्रक्ट क्लब ने भागीदारी करते हुए सेवा कार्यो के माध्यम से किस प्रकार बच्चों में संस्कार निर्मित होते हैं। क्लब की पूूर्व अध्यक्ष प्राची चौहान एवं सचिव उर्वशी ने नवीन अध्यक्ष नुपुर नाशिककर व सचिव प्रेरणा चौहान को पिन लगाकर जिम्मेदारी सौंपी। इस अवसर पर रोटरी क्लब देवास के अध्यक्ष सुधीर पंडित, सचिव आशीष गुप्ता के साथ अन्य सदस्य अमरजीत खनूजा, जी.एस. चंदेल, मीना वर्मा, देवेन्द्र गिरी, प्रेमनाथ तिवारी, स्वप्निल वर्मा, डॉ. सुरेश शर्मा, संदीप भटनागर, उस्मान खान उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन तिमोति कुरियन ने किया तथा आभार हेमंत वर्मा ने माना।
0 Comments