इंदौर प्रेस क्लब में देवास कायस्थ समाज का हुआ सम्मान
देवास। इंदौर में निर्मित श्री चित्रगुप्त चौराहा, पूर्व स्टार चौराहा में देवास के कायस्थ समाजजनों ने भी सहयोग प्रदान किया था। उसमें संभागीय अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव एवं महिला जिला उपाध्यक्ष अनुपमा आशुतोष श्रीवास्तव का सम्मान स्मृति चिन्ह देकर किया गया। इस अवसर पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय कार्यवाहक महामंत्री रत्नेश श्रीवास्तव, पूर्व प्रदेश महिला अध्यक्ष विना सक्सेना, जिला अध्यक्ष सुरेश सक्सेना, प्रदेश अध्यक्ष सेवानिवृत्त मेजर जनरल श्याम श्रीवास्तव, डिजी आईना न्यूज़ के हेड प्रतीक श्रीवास्तव आदि गणमान्य जन उपस्थित रहे।इस अवसर पर देवास महासभा के पवन श्रीवास्तव युवा प्रकोष्ठ कार्यकारी अध्यक्ष , शशि प्रदीप खरे महिला जिला अध्यक्ष ,स्वाति श्रीवास्तव पूर्व महिला जिला अध्यक्ष ,सीता जीतेंद्र श्रीवास्तव प्रदेश उपाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ, कल्पना श्रीवास्तव ,संतोष श्रीवास्तव आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे। देवास के पदाधिकारियों का इंदौर में सम्मान होने पर देवास के समस्त सम्मानित चित्रांश बंधुओं ने दोनों चित्रांश बंधुओं को बधाइयां प्रेषित की। उक्त जानकारी प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप खरे ने दी ।
0 Comments