शासकीय स्कूल में हुआ तुलसी विवाह संपन्न। देवास। शासकीय माध्यमिक विद्यालय महाकाल कॉलोनी में देवउठनी ग्यारस पर तुलसी विवाह आयोजन किया गया। प्रधानाध्यापक महेश सोनी ने बताया कि बच्चों को भारतीय संस्कृति से परिचय करवाने के लिए सभी भारतीय त्योहार मनाया जाते हैं उसी कड़ी में आज तुलसी विवाह का आयोजन किया गया। श्रीमती नाजमा खान ने तुलसी विवाह के आयोजन का पौराणिक महत्व बताया और भारतीय संस्कृति के विभिन्न पर्वों की जानकारी दी। सभी शिक्षकों को और बच्चों ने तुलसी पूजन किया। सभी बच्चों को पठाखे और मिठाई वितरित की गई। इस अवसर पर श्री राजेश चौहान,श्रीमती प्रियंका गौड़ ,सुश्री सूर्य बालाबघेल, सुश्री मोहिनी शिंदे, एवं शिक्षक पालक समिति के सदस्य उपस्थित थे
0 Comments