शिक्षित बच्चे हमारे देश की उन्नति का आधार है,,, पंडित दिनेश मिश्रा
देवास। शिक्षित बच्चे हमारे देश की उन्नति का आधार है। शिक्षा से ही समाज, प्रदेश और देश उन्नति करता है। यह विचार अखिल भारतीय ब्राह्मण महासंघ के अध्यक्ष पंडित दिनेश मिश्रा ने शासकीय माध्यमिक विद्यालय महाकाल कॉलोनी में मुख्य अतिथि के रूप में प्रकट किए। प्रधानाध्यापक महेश सोनी ने बताया कि देवास जिला गुर्जर गौड़ ब्राह्मण सभा के द्वारा समाज के राष्ट्रीय महासचिव प्रमोद व्यास एवं जिला अध्यक्ष कमलेश शर्मा ,सतीश व्यास, आकाश अवस्थी आदित्य दुबे के आतिथ्य में विद्यालय के सभी 150 बच्चों को मोजे वितरित किए गए। प्रमोद व्यास ने कहा कि जरूरतमंद की सहायता से समाज में समरूपता आती है। अतिथि स्वागत महेश सोनी, राजेश चौहान श्रीमती नाजमा खान ,सुश्री सूर्य बाला बघेल ,सुश्री मोहिनी शिंदे ने किया। अतिथियों ने बच्चों से उनके विषय के प्रश्न पूछे जिनका बच्चों ने संतोषजनक उत्तर दिया। शाला गतिविधियों की जानकारी बाल कैबिनेट के सदस्यों ने दी। इस अवसर पर शिक्षक पालक समिति के सदस्य भी उपस्थित थे।
0 Comments