Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर कार्रवाई की मांग,पुलिस को सौंपा ज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर कार्रवाई की मांग,पुलिस को सौंपा ज्ञापन
देवास। वक्फ कमेटी के पूर्व जिलाध्यक्ष शाहिद मोदी ने बताया कि सोशल मीडिया पर प्रसारित एक कथित आपत्तिजनक वीडियो को लेकर मुस्लिम समाज के लोगों ने कड़ी आपत्ति जताते हुए नाहर दरवाजा टी आई को ज्ञापन सौंपकर प्रशासन से जांच एवं कानूनी कार्रवाई की मांग की है। समाजजनों का कहना है कि वायरल वीडियो में नाजिया इलाही खान नामक महिला द्वारा इस्लाम धर्म के पैगंबर हज़रत मुहम्मद एवं उम्मुल मोमिनीन हज़रत आयशा (रज़ि.) के संबंध में कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणियां की गई हैं, जिससे मुस्लिम समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। इस संबंध में पुलिस एवं प्रशासन को सौंपे गए ज्ञापन में मांग की गई कि वायरल वीडियो की सत्यता और प्रामाणिकता की निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा उसमें दिए गए कथित वक्तव्यों का विधिक परीक्षण कराया जाए। ज्ञापन में कहा गया कि यदि जांच में कोई दंडनीय अपराध पाया जाता है तो संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध प्रचलित कानूनों के तहत उचित वैधानिक कार्रवाई की जाए। समाजजनों ने यह भी कहा कि इस प्रकार की सामग्री सामाजिक एवं सांप्रदायिक सौहार्द को प्रभावित कर सकती है और विभिन्न समुदायों के बीच तनाव की स्थिति उत्पन्न होने की आशंका रहती है। इसलिए प्रशासन ऐसे मामलों में त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित करे। ज्ञापन के माध्यम से भविष्य में धार्मिक भावनाओं को भड़काने अथवा सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाली सामग्री के प्रसार पर प्रभावी रोक लगाने की भी मांग की गई। समाज के प्रतिनिधियों ने प्रशासन से मामले की गंभीरता को देखते हुए आवश्यक कदम उठाने का आग्रह किया है। इस अवसर पर कल्लू खान, रईस कामदार, आरिफ मेव आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...