आनंद मन की अनुभूति है ,,संजीव झा
देवास। आनंद की अनुभूति है। प्रत्येक मनुष्य को आनंद का अनुभव करना चाहिए। यह विचार आनंद एवं धर्मस्व विभाग के प्रमुख सचिव श्री संजीव झा ने शासकीय माध्यमिक विद्यालय महाकाल कॉलोनी प्रकट किए। प्रधानाध्यापक महेश सोनी ने बताया कि विद्यालय में संचालित आनंद केंद्र एवं निर्माणाधीन कंप्यूटर लैब का भी अवलोकन श्री संजीव झा ने किया। जिला आनंद विभाग कोऑर्डिनेटर डॉक्टर समीरा नईम ने आनंद विभाग की गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। विद्यालय में आनंद विभाग के अंतर्गत नेकी की दीवार एवं आनंद केंद्र का सफल संचालन पिछले 2 वर्षों से किया जा रहा है। श्री झा ने कहा कि मध्य प्रदेश के प्रत्येक जिले में आनंद विभाग अपनी गतिविधि से सभी नागरिकों को प्रसन्न रहने एवं आनंदित रहने के उपाय बता रहा है। इसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। इस अवसर पर श्रीमती प्रियंका गौड़, सुश्री सूर्य बाला बघेल, श्री राजेश चौहान मोहिनी शिंदे एवं विद्यार्थियों के पालक एवं माताएं उपस्थित थे।
0 Comments