Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

नजुल एवं पेकी प्लाट की समस्या के हल के लिए पूर्व मुख्यमंत्री ने लिखा मुख्यमंत्री को पत्र- पं. त्रिपाठी

नजुल एवं पेकी प्लाट की समस्या के हल के लिए पूर्व मुख्यमंत्री ने लिखा मुख्यमंत्री को पत्र- पं. त्रिपाठी
देवास। कांग्र्रेस नेता पं. रितेश त्रिपाठी ने देवास शहर में पेकी प्लाट एवं नजुल की समस्याओं को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह को अवगत कराते हुए पत्र लिखा था। जिस पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह ने मुख्यमंत्री शिवराजसिंह एवं विभागीय मंत्री को पत्र लिखकर उक्त समस्या का समाधान करने का निवेदन किया है। साथ ही पं. त्रिपाठी का मूल पत्र भी संलग्न किया है जिसमें पं. त्रिपाठी ने बताया कि नजुल प्लाटधारी (पट्टाधारी) लोगों को नगर निगम एवं नजुल दोनों जगह पर कर देना पडता है और नजुल द्वारा लगाये गये कर पर चक्रवर्ती ब्याज की दर से वसूली की जाती है। इसी तरह पेकी प्लाट धारकों का नक्शा नगर निगम में पास नहीं हो रहा है जिससे उन्हें अपनी भूमि पर मकान बनाने में परेशानी होती है एंव बैंक से ऋण भी नहीं मिल पाता है। नजुल पट्टेधारियों को पट्टा नवीनीकरण एवं नवीन भवन निर्माण में अनेक परेशानियों से गुजरना पडता है एवं आर्थिक बोझ भी बढ़ता है। अत: उन्हें भूमि स्वामी घोषित किया जाए।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...