दिगंबर जैन सोशल ग्रुप, पुष्प देवास द्वारा अष्टाह्निका महापर्व पर संपूर्ण विश्व शांति के लिए शांतिनाथ महामंडल विधान का आयोजन
देवास। दिगंबर जैन सोशल ग्रुप पुष्प देवास के द्वारा अष्टाह्निका महापर्व पर एवं उज्जैन रीजन के आह्वान पर संपूर्ण विश्व शांति एवं सद्भाव की भावना के लिए 29 जून गुरुवार को श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर मक्सी रोड आवास नगर देवास पर शांतिनाथ महामंडल विधान का आयोजन रखा गया। जिसमें दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश विनायका एवं उज्जैन रीजन अध्यक्ष विमल जैन, आवास नगर ट्रस्ट अध्यक्ष रमेश चंद जैन, फेडरेशन के संयुक्त महासचिव महेंद्र बाकलीवाल, फेडरेशन के उपाध्यक्ष नीलेश जैन छाबड़ा एवं फेडरेशन एवं उज्जैन रीजन के कई पदाधिकारी एवं पुष्प ग्रुप के सभी दंपत्ति सदस्य एवं समाज के सभी लोगों सपरिवार उपस्थित रहे। पुष्प ग्रुप के अध्यक्ष संदीप जैन, सचिव वीरेंद्र जैन एवं कोषाध्यक्ष मोहन जैन द्वारा फेडरेशन एवं समाज के सभी पदाधिकारियों का स्वागत एवं सम्मान किया गया। शांति विधान विधानाचार्य पुष्प धीरेंद्र जैन शास्त्री एवं अनुभव जैन शास्त्री द्वारा करवाया गया। संपूर्ण विधान के लिए विशेष सहयोग राजेश स्वाति जैन इटावा का रहा। आभार महेंद्र जैन इटावा ने माना।
0 Comments