देवास। कराटे फिटनेस अकैडमी और देवास जिला कराते संघ की खिलाड़ी खुशी चौहान ने स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में 16 से 23 दिसंबर में आयोजित 67वी राष्ट्रीय शालेय कराटे प्रतियोगिता में अंडर 14 के 24 किलो वर्ग में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अपना नाम और मध्यप्रदेश का नाम पूरे भारत मे स्वर्ण अक्षरों में लिखा। खुशी चौहान देवास कराटे फिटनेस अकैडमी में इस प्रतियोगिता को लेकर दिन रात मेहनत कर रही थी और सफलता भी हासिल हुई। आखिर स्वर्ण पदक जीत ही लिया। खुशी के पिता जी नही है, इसलिए माता जी काम करके उनके पड़ा लिखा रही है, जब खुशी ने स्वर्ण पदक जीता तो खुशी की आंखों में खुशी के आंसू और एक तरफ अपने पिताजी को याद करते हुए आंखें नम थी। खुशी की यहाँ सफलता पर सबसे ज्यादा उनके कोच प्रिंस सरोनिया बहुत खुश थे क्योंकि खुशी ने ब्लॉक, जिला, संभाग, प्रदेश सभी जगह प्रथम स्थान प्राप्त किया और अब भारत में भी प्रथम स्थान प्राप्त किया। जब खुशी और उनके कोच दिल्ली से देवास आए तो परिजनों और कराटे खिलाड़ियों ने जमकर देवास कराटे फिटनेस अकादमी के डायरेक्टर सिहान प्रवीण ढोबले कोच प्रिंस सरोनिया और खिलाड़ी खुशी चौहान का मिठाई, ढोल, धमाके के साथ पुष्पमाला से स्वागत किया। खुशी की इस सफलता पर डायरेक्टर और कोच ने फैसला लिया कि खुशी को जीवन भर निशुल्क देवास कराटे फिटनेस अकैडमी में प्रैक्टिस कराई जाएगी साथी देश-विदेश पहुंचने का यदि मौका लगता है तो देवास जिला कराते संघ की तरफ से उन्हें भेजा जाएगा। इस शुभअवसर पर सभी सीनियर खिलाड़ी कु स्वाती शिन्दे, विवेक वंजारे,शुभम कुशवाहा , निलेश मालवीय, मोहित धाकड़ ,विवके राठौर, अपूर्वा मिश्रा, लक्ष कौशल, पूजा कौशल,अर्जुन गोस्वामी, प्रिंस चौहान, अथर्व चौहान, अर्चिशा जैन, अथर्व गिरी, अधीश मंगोरिया, नित्य गिरी, परिधि शर्मा, प्रचेत मेवाती, आराध्या राय, मान्या शर्मा, अनिका दुबे, मोहक जोशी, मितानश दुबे विराज, निशित राज, लक्ष्य मिश्रा, विराज ठाकुर उपस्थित थे। यह जानकारी शिव प्रजापत ने दी ।

0 Comments