दिगंबर जैन समाज का पवित्र पर्यूषण पर्व आज से शुरू, मंदिरों में गूंजे अभिषेक-शांतिधारा के मंत्र
देवास। दिगंबर जैन समाज का आत्मशुद्धि का महापर्व पर्यूषण आज से शुरू हुआ। शहर के सभी दिगंबर जैन मंदिरों में प्रातः 6 बजे से भगवान का अभिषेक, शांतिधारा और पूजन के साथ धर्म आराधना प्रारंभ हुई।
श्री चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर इटावा में प्रातः बेला में श्रीजी का अभिषेक एवं विश्व शांति की मंगल भावना के साथ शांतिधारा की गई। प्रथम शांतिधारा एवं विधान के पुण्यार्जक मुकेश, मीना, मोहित, पूजा जैन परिवार रहे। द्वितीय शांतिधारा एवं ध्वजारोहण के पुण्यार्जक राजेंद्र कुमार, मनीषा, अक्षत जैन परिवार सुजालपुर वाले रहे।
मंगल कलश की स्थापना श्रीमती संतोष बाई, पारस, सतीश जैन परिवार ने की। प्रथम कलश निखिल पारस जैन, द्वितीय अखिलेश अभिषेक जैन, तृतीय मुकेश मोहित जैन एवं चतुर्थ कलश अंकित दीपक सुमतलाल जैन परिवार ने स्थापित किया। अखंड ज्योति की स्थापना पवन, अंकित जैन परिवार इटावा ने की।
इस अवसर पर सभी श्रावकों ने प्रथम धर्म क्षमा को धारण करने का नियम लिया। कार्यक्रम में पंडित संजय जैन का सान्निध्य रहा।
10 दिनों तक चलने वाले इस पर्व में प्रतिदिन सायं 7.30 बजे आरती, शास्त्र प्रवचन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

0 Comments