Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

संपूर्ण राष्ट्र को एक सूत्र में जोड़ने का सामर्थ्य भगवान श्री राम में है.... सहज सरकार. संस्था महात्मा मध्यप्रदेश ने देवास में आयोजित राष्ट्र जनजागरण शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया।

संपूर्ण राष्ट्र को एक सूत्र में जोड़ने का  सामर्थ्य भगवान श्री राम में है.... सहज सरकार 

संस्था महात्मा मध्यप्रदेश ने देवास में आयोजित राष्ट्र जनजागरण शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया।
देवास। देवास नगर में संचालित निजी विद्यालयो के पंद्रह हजार से अधिक विद्यालयीन छात्र छात्राओं और दो हज़ार से अधिक शिक्षक,शिक्षिकाओं ने पूरे देवास नगर को भगवान श्री राम के जयकारों से गुंजीत कर दिया। हजारों की संख्या में भगवान श्रीराम-सीता के प्रतिरूप और श्री राम दरबार की अविस्मरणीय जीवंत प्रतिकृति शोभा यात्रा के दौरान नगर कीर्तन करते हुवे स्थानीय भोपाल चौराहा से नगर के प्रमुख मार्गो से होकर सय्यजी द्वार पर पूर्ण हुई।शोभा यात्रा में स्कूली बच्चे आनंद-उत्साह के साथ निकले।यात्रा इतनी विस्तारित रही की यात्रा का एक छोर यात्रा प्रारंभ स्थल भोपाल चौराहा पर था तो दूसरा छोर यात्रा पूर्ण होने वाले स्थल पर था।शोभा यात्रा में पूरा नगर जाति-मत-पंथ से परे हर विद्यार्थी राम हो जाना चाह रहा था। अशासकीय विद्यालय संघ के द्वारा आयोजित राष्ट्र जागरण शोभायात्रा का स्वागत संस्था महात्मा मध्यप्रदेश द्वारा स्थानीय सोमेश्वर मंदिर नाहर दरवाजा पर पुष्प वर्षा कर किया गया। संस्था महात्मा मध्यप्रदेश के संस्थापक अध्यक्ष सहज सरकार ने कहा कि संपूर्ण राष्ट्र को एक

सूत्र में जोड़ने का  सामर्थ्य भगवान श्री राम में है,अन्य पूजा-पद्धति को मानने वाले सभी धर्म को मान्यता देने वाले आज देवास नगर में राममय हो गए, हमे हमारे विद्यार्थियों से यह सीख लेना चाहिए।शोभा यात्रा के स्वागत में देवास विकासखंड स्त्रोत्र समन्वयक किशोर वर्मा,करण चौधरी,विक्रम सिंह मालवीय,दिनेश परमार,पूर्व पार्षद संतोष पंचोली,चांदनी गोस्वामी,महारानी राधाबाई कन्या विद्यालय की छात्राओ सहित संस्था महात्मा पदाधिकारियों की उपस्थिति रही।


Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...