देवास। मध्यप्रदेश पंजा कुश्ती संघ दुवारा भोपाल में आयोजित 43 वी राज्यस्तरीय पंजा कुश्ती का आयोजन किया गया जिसमें 300 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। देवास पंजा कुश्ती संघ के सचिव मलिक शेख ने बताया कि इस स्पर्धा में देवास के कई खिलाड़ियों ने अलग अलग वजन समूह में अपने हाथों की कलाई का शानदार प्रदर्शन करते हुवे देवास का नाम रोशन किया। जिसमे जूनियर वर्ग में 75 किग्रा वजन समूह में रेहान अली ने गोल्ड मेडल ,60 किग्रा वजन समूह जूनियर में सुफियान मंसूरी ने ब्रॉउनज मैडल, 55 किग्रा वजन समूह में आदिल शेख ने ब्रॉउनज मेडल, 70किग्रा वजन यूथ में समीर पठान (हिरली) ने राइट ओर लेफ्ट दोनों हाथों से गोल्ड मेडल , 75 किग्रा सीनियर में मुजाहिद शेख ने गोल्ड मैडल,100 किग्रा वजन समूह सीनियर में सकलेन खान ने राइट ओर लेफ्ट दोनों हाथों से गोल्ड प्राप्त करा जूनियर वर्ग में अल्फेज शेख व सफ्फान शेख ,सोहेब शाह का प्रदर्शन भी सराहनीय रहा खिलड़ियों की इस उपलब्धि पर देवास पंजा कुश्ती संघ के अध्य्क्ष श्रवण जयसवाल, मार्गदर्शक खलीक शेख चाचा , पार्षद बाली घोसी, संतोष, सहसचिव अमन बेग,कोषाध्यक्ष हाजी रेहान शेख ,उपाध्यक्ष इमरान कसेरा, खुमान सिंह बेस, अजीम शेख विक्की ,जावेद खान सर, विजय सोलंकी,साहिल शेख, सईद खान ,जितेंद्र प्रजापति, सोहेब शेख ,दिनेश वर्मा, संदीप क्लोसिया ,सद्दाम खान आदि द्वारा सभी विजेताओं का स्वागत व सम्मान किया गया व उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
0 Comments