नायता प्रीमियर लीग सीजन 2 का दो दिवसीय आयोजन शुरू
देवास। नायता स्पोर्ट्स कमेटी द्वारा नायता प्रीमियर लीग सीजन 2 का आयोजन 17 एवं 18 फरवरी को निर्लिप स्पोर्ट्स एंड फिटनेस हब पर प्रारंभ हुआ। उक्त आयोजन का शुभारंभ 17 फरवरी को शाम 4 बजे हुआ। जिसमें समाज की 14 क्रिकेट टीमे भाग लेगी। इस लीग का उद्देश्य नशे से नाता तोड़ो खेलों से नाता जोड़ो है। जिसके तहत समाज में खेलों को बढ़ावा देने एवं शारीरिक फिटनेस से जुडऩे का संदेश देना हैं। टेनिस बॉल क्रिकेट फेडरेशन ऑफ इंडिया एवं नेहरू युवा केंद्र के संयुक्त तत्वाधान में आयोजन किया जा रहा हैं। उक्त आयोजन अध्यक्ष जावेद शेख़ (ताज), महासचिव जुनैद शेख़, उपाध्यक्ष अमान शेख़, साहिल शेख़, अज़हर शेख़, संयुक्त सचिव अमन शेख़, फरीद शेख़, गुलज़ार शेख़, कोषाध्यक्ष अकबर शेख, ससदस्य राजा खान्ना, सूफिय़ान शेख़, तालिब शेख, असीम शेख, फरहान शेख, डॉ. समीर शेख, शाहरुख खान, रमीज़ शेख द्वारा किया जा रहा है।

0 Comments