आत्म निर्भर नारी गर्व से पहने साडी थीम पर वन भारत साडी वॉकथोन रैली का आयोजन,,
देश की परम्परा अनुसार महिलाओं को साडी ही पहनना चाहिए महापौर
देवास। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आव्हान पर संत रविदास म.प्र. हस्तशिल्प एवं हाथकरघा विकास निगम भोपाल के आदेशानुसार तथा महिला दिवस के उपलक्ष्य मे आत्म निर्भर नारी गर्व से पहने साडी की थीम पर नगर निगम द्वारा वन भारत साडी वॉकथोन का अयोजन गुरूवार 7 मार्च को स्थानीय लालगेट चौराहा से आरंभ कर गजरा गियर्स चौराहा तक 1 किलो मीटर की साडी वॉकथोन रैली का अयोजन हुआ। जिसमे बडी संख्या मे महिलाओं ने उपस्थित होकर कार्यक्रम मे भाग लिया। लाल गेट से रैली का शुभारंभ महापौर श्रीमती गीता दुर्गेश अग्रवाल ने विधायक एवं महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, उपायुक्त देवबाला पिपलोनिया, सहायक यंत्री कार्यक्रम की नोडल इंदुप्रभा भारती, तहसीलदार सपना शर्मा, पार्षद विकास जाट, ऋतु सवनेर, भूपेश ठाकुर के साथ हरी झण्डी दिखाकर किया। गजरा गियर्स चौराहा पर कार्यक्रम मे महापौर ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि अपने देश की परम्परा के अनुसार महिलाओं को साडी ही पहनना चाहिए। जिससे वे अपनी परम्पराओं का निर्वाहन कर सकें। कार्यक्रम मे विधायक एवं महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, पार्षद ऋतु सवनेर, उपायुक्त देवबाला पिपलोनिया, मनीषा बापना ने भी अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम मे स्कुली बच्चो ने योगा नृत्य की आकर्षक प्रस्तुती दी तथा महापौर एवं उपस्थित महिलाओं ने साईन बोर्ड पर अपने अपने हस्ताक्षर किये। इस अवसर पर निगम कार्यालय अधिक्षक अशोक उपाध्याय,परियोजना अधिकारी मोहनलाल अहिरवार, समीक्षा जैन, राजस्व अधिकारी प्रवीण पाठक, दिलीप मालवीया, सुर्यप्रकाश तिवारी, विशाल जोशी, विशाल जगताप, प्रवेक्षक रूकैया काजी, पार्वती मालवीय, सुषमा तायडे, ज्योति गोयल, कविता सोनगरा, कविता ठाकुर, वंदना खरे, दिलशाद शेख, बीएलसी अंकिता शर्मा आदि सहित बडी संख्या मे महिला शक्ति उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचालन साक्षी शर्मा ने किया।
0 Comments