मतदाता जागरूकता के लिए हॉकी मैच का हुआ आयोजन
देवास: देवास जिले में लोकसभा निर्वाचन-2024 में प्रतिशत मतदान के लिए मतदाता जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में नेहरू युवा केंद्र देवास तथा खेल विभाग देवास के संयुक्त तत्वावधान में मतदाता जागरूकता गतिविधियों में हॉकी मैच का आयोजन किया गया एवं शतप्रतिशत मतदान के लिए सभी युवाओं को शपथ दिलाई। कार्यक्रम में जिला खेल प्रशिक्षक जय बघेल, सचिव देवास हॉकी एसोसिएशन सुधीर टोप्पो, ग्रामीण खेल युवा समन्वयक जावेद पठान, हॉकी कोच अंकित टोप्पो, मोहन सिंह वर्मा, जूनियर अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मोहित कर्मा, राष्ट्रीय खिलाड़ी आशुतोष नागलोई, अंकित, मोहन सिंह उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन अनिल जैन ने किया।
0 Comments