Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

द हिमालय एकेडमी का हायर सेकेंडरी एवं हाई स्कूल का परीक्षा परीक्षा परिणाम शत्-प्रतिशत

द हिमालय एकेडमी का हायर सेकेंडरी एवं हाई स्कूल का परीक्षा परीक्षा परिणाम शत्-प्रतिशत
देवास: अंग्रेजी माध्यम की अग्रणी शिक्षण संस्था द हिमालय एकेडमी, हायर सेकेण्डरी स्कूल, विश्राम बाग, राधागंज, देवास का हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी परीक्षा परिणाम शत्-प्रतिशत रहा। विस्तृत जानकारी देते हुए प्राचार्य श्रीमती प्रतीक्षा राठौर ने बताया कि
हाई स्कूल उत्तीर्ण विद्यार्थियों में पहला स्थान कु. पुष्पा सुमेर सिंह राठौर 95%, दूसरा स्थान 500 में से 453 अंकों के साथ कु. हिना रशीद मंसूरी, तीसरा स्थान 452 अंक के साथ कु. रोशिता दशरथ कुमावत, चौथा स्थान 451 अंक के साथ कु खुशी संजय चौधरी, पाँचवा स्थान 449 अंक के साथ कु. दिशा यशवंत नागर, छठा स्थान 448 अंक के साथ कु. हर्षिता प्रेमकुमार मण्डलोई, सातवाँ स्थान 447 अंक के साथ कु. आयुषी बाबूलाल वर्मा, आठवाँ स्थान 444 अंक के साथ कु. रेणुका धीरेन्द्र तिवारी, नवाँ स्थान 443 अंक के साथ विश्वराज शिवराजसिंह राजपूत एवं 442 अंकों के साथ दसवाँ कु. निशा कालूराम पटेल, करण दिलीप यादव, विजय अर्जुन यादव, कु. इशिका हरिश नागर, कु. कीर्ति धमेन्द्र सिंह यादव ने प्राप्त किया। हाई स्कूल परीक्षा में कुल 114 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। 

हायर सेकेण्डरी उत्तीर्ण विद्यार्थियों में पहला स्थान कु. निहारिका राजेन्द्र राजपूत,मयंक मोहन कर्मा 92%, दूसरा स्थान कु. दियांशी राजेन्द्र गुप्ता, कु. समृद्धि शैलेन्द्र सिंह गौड़, हिमांशु उदय सिंह बैस 91%, तीसरा स्थान सार्थक रितेश त्रिपाठी, कु. एंजल विजय मालवीय 89%, चौथा स्थान समर्थ अजय भारती, कु. रोमा निलेश चौधरी 88%, पाँचवा स्थान ऋषभ दिलीप यादव, मोहित राजेन्द्र चौधरी, तनिष्क प्रेमनारायण चौरसिया 87%, छठा स्थान अमृत्य विष्णुप्रसाद काकोडिया, शिवम राजेश पटेल, अक्ष परमानन्द पटेल, आनन्द मंगल स्व. दिनेश नागर, कु. दीपिका सतीश मालवीय, सूरज रामएकबाल प्रजापति, कमलेश मांगीलाल प्रजापति, कु. प्रतिका संजय चौहान 86%, सातवाँ स्थान कु. सिद्धी मुकेश ठाकुर, पृथ्वीराज अजयसिंह बैस, कु. निशिका दामोदर तिवारी 85%, आठवाँ स्थान यशराज धीरजसिंह देवड़ा 84%, नवाँ स्थान कु. करूणा विनोद पटेल, अंश आनन्दसिंह राजपूत, संजना संजीव भारती, कु. वंशिका अर्जुन सिंह पवार, कु. साक्षी विनोद सिंह चौहान, जिशान ज़मील खान 83%, दसवाँ स्थान प्रद्युम्न देवेन्द्र शर्मा, कु. पूनम मनोहर बिजावत 82% ने प्राप्त किया। हायर सेकेण्डरी परीक्षा में कुल 135
विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। उल्लेखनीय है कि गत वर्ष भी द हिमालय एकेडमी का हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी परीक्षा परिणाम शत् प्रतिशत रहा था। विद्यार्थियों के इस शानदार प्रदर्शन एवं शत्-प्रतिशत् सफलता के लिये विद्यालय प्रबंधन एवं स्टॉफ ने बधाईयाँ प्रेषित की।


Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...