देवास 14 अगस्त 2024 [शकील कादरी] उप मुख्यमंत्री एवं देवास जिले की प्रभारी मंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ दी है। प्रभारी मंत्री श्री देवड़ा ने कहा है कि आजादी का यह पर्व हमें वीर शहीदों की याद दिलाता है। उन्होंने कहा है कि यह दिन हमारे लिए न केवल गर्व का, बल्कि अपने कर्तव्यों को निभाने का भी है। स्वतंत्रता दिवस के पुनीत अवसर पर हमें राष्ट्र के समग्र विकास और आजादी की रक्षा का संकल्प लेना चाहिए। इसी संकल्प के साथ हम सभी स्वतंत्रता दिवस पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनायें। राष्ट्रीय पर्व देश और प्रदेश की उपलब्धियों पर गर्व करने का अवसर है।
0 Comments