अजय श्रीवास्तव अभा कायस्थ महासभा मध्य भारत का राष्ट्रीय महामंत्री बने
देवास। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जितेंद्र नाथ अनेक वर्षों से कायस्थ महासभा की निरंतर सेवा करने वाले समर्पित कार्यकर्ता अजय श्रीवास्तव नीलू भैया को वर्ष 20 28 तक के लिए राष्ट्रीय महामंत्री नियुक्त किया है। अजय (नीलू) ने राष्ट्रीय महामंत्री पद की नियुक्ति का आदेश प्राप्त होने के बाद अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के वर्तमान कार्यकारी अध्यक्ष मध्य प्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग के निवास पहुंचकर संगठन के पूर्व अध्यक्ष ब्रह्मलीन कैलाश सारंग की फोटो पर पुष्पांजलि अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष विश्वास कैलाश सारंग कैबिनेट मंत्री का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर उपस्थित प्रदेश अध्यक्ष सुनील श्रीवास्तव की पूरी टीम द्वारा हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की गई। अजय नीलू की राष्ट्रीय महामंत्री की नियुक्ति पर प्रदेश सचिव मनोज श्रीवास्तव, प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रदीप खरे, प्रदेश युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष पवन श्रीवास्तव ,जिला अध्यक्ष राम श्रीवास्तव, वरिष्ठ जिला सलाहकार बालकृष्ण श्रीवास्तव, पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक निगम, युवा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष आशुतोष श्रीवास्तव , युवा शहर अध्यक्ष मयंक श्रीवास्तव महिला जिला अध्यक्ष शशि खरे, कार्यवाहक अध्यक्ष संगीता श्रीवास्तव, महामंत्री शिखा श्रीवास्तव, सचिव लीला सक्सेना, प्रियंका श्रीवास्तव, संगठन मंत्री रश्मि श्रीवास्तव, शहर महिला अध्यक्ष अलका निगम, शहर अध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव, जिला प्रवक्ता संतोष श्रीवास्तव के साथ ही महामंत्री रवि श्रीवास्तव, विशाल सक्सेना, घनश्याम श्रीवास्तव, अनुराग श्रीवास्तव, प्रेम श्रीवास्तव, अजय निगम एवं समस्त जिला कार्यकारिणी ने बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की। जिले के समस्त पदाधिकारी एवं चित्रांश बंधुओ ने कार्यवाहक का अध्यक्ष एवं मध्य प्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग का आभार व्यक्त किया।
0 Comments