Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

देश की प्रगति में शिक्षकों का प्रमुख योगदान है-प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री मिश्र

देश की प्रगति में शिक्षकों का प्रमुख योगदान है-प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश  श्री मिश्र
देवास।राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार एवं माननीय अजय कुमार मिश्र  प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश जिला एवं सत्र न्यायालय देवास, अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवास की अध्यक्षता में एवं श्रीमती अभिलाषा एन मवार सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवास के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवास एवं इनोवेटिव पब्लिक स्कूल द्वारा जिला स्तरीय शिक्षक अभिनन्दन समारोह एवं नव साक्षरता प्रशिक्षण शिविर का आयोजन इनोवेटिव स्कूल में किया गया। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में डॉ. रविकांत सोलंकी मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट देवास एवं दिनेश मिश्रा सचिव अशासकीय शिक्षण संस्था संचालक संघ उपस्थित थे। इस कार्यक्रम की प्रमुख विशेषता ये रही की जिला मुख्यालय से 70 किलोमीटर दूर से ग्रामीण क्षेत्रों में कार्य करने वाले दिव्यांग शिक्षक शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया साथ ही साथ जिले के प्राथमिक , माध्यमिक , उच्चतर माध्यमिक शिक्षक एवं खेल प्रशिक्षक जो अपनी उत्कृष्ट सेवा कही न कही परदे के पीछे रहकर करते हैं उन्हें विशेष रूप से सम्मानित किया गया। संस्था के प्राचार्य सय्यद मकसूद अली ने बताया कि सम्मानित होने वाले शिक्षक शिक्षिकाओं में राजश्री काले प्राचार्य शा राधाबाई स्कूल, हेमेंद्र निगम (काकू ) सेवा .नि खेल एवं स्काउट गाइड प्रशिक्षक, आदिल पठान उच्च श्रेणी शिक्षक चिमनाबाई स्कूल, सै वारिस अली प्रोढ़ शिक्षा संकुल सहसमन्वयक बागली, महेंद्र जैन प्राचार्य कैंब्रिज स्कूल,  ऋचा आदित्य दुबे प्राचार्य जेम्स अकेडमी, जितेन्द्र गोस्वामी खेल प्रशिक्षक एवं हिन्द फौज कमांडर, आतिश कनासिया जनशिक्षक नूतन स्कूल, सुनील पाटीदार माध्यमिक शिक्षक मा.वि छतरपुरा, दिव्यांग श्रेणी में कांतिलाल मंडलोई मा.शि.वि सिरोलिया, संतोष राजाराम धाणक मा.शि .मा .वि बावडि़या सम्मानित हुए।
सर्वप्रथम अतिथियों का स्वागत संस्था सचिव  मिर्जा मुशाहिद बैग, रामेश्वर पटेल , प्राचार्य सय्यद मकसूद अली , अभिभाषक चंद्रपाल सिंह सोलंकी ने किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए श्री मिश्र ने कहा कि शिक्षकों की वजह से हमारा देश उत्तरोत्तर प्रगति के पथ पर अग्रसर है साथ ही विद्यार्थियों से कहा कि अपनी गलतियों में सुधार हेतु शिक्षक द्वारा दिए गए दंड की शिकायत न करे। क्योंकि शिक्षक ही माता पिता के बाद उनका सच्चा मार्गदर्शक एवं सहयोगी होता हैं। साथ ही देश के सभी नागरिकगण हर वक्त सेवा और सम्मान के भाव से रहे। अंत में अतिथियों को स्मृति स्वरुप पौधे मिर्जा मुशब्बीर बैग, सय्यद सदाकत अली, शबीना सय्यद, संजय देवल ने भेंट किए। इस अवसर पर  प्रमुख रुप से मिथलेश यादव , रोबिन दयाल जिला विधिक सहायता अधिकारी, शकील कादरी, सुरेंद्र राठौर, सलीम शेख , कुमेर वर्मा , राजेश परमार , महेश सोनी , मुजीब शैख , आदित्य दुबे, रितेश मिश्रा , जावेद पठान सहित विद्यालय के विद्यार्थीगण एवं समस्त स्टाफ उपस्तिथ थे। कार्यक्रम का संचालन सैयद सदाकत अली ने किया एवं आभार मिर्जा मुशाहिद बैग ने माना।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...