चिराग सी तासीर रखीये जहां भी रहे उसे रोशन कीजिए,,, डॉक्टर समीरा नईम
देवास। चिराग सी तासीर रखिए जहां भी रहे उसे रोशन कीजिए ।यह विचार शासकीय माध्यमिक विद्यालय महाकाल कॉलोनी आनंदम केंद्र में दीपावली उत्सव पर आनंद विभाग कोऑर्डिनेटर डॉक्टर समीरा नईम ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रकट किए। कार्यक्रम के मानद अतिथि डॉक्टर सुनील चतुर्वेदी थे।प्रधानाध्यापक महेश सोनी ने बताया कि विद्यालय में दीपावली पर्व के अवसर पर बच्चों को फल, स्टेशनरी ,पटाखे एवं मिठाई का वितरण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षक खुर्शीद आलम खान ने की। कार्यक्रम के विशेष अतिथि श्रीमती तबस्सुम खान,वरिष्ठ रोटेरियन सुधीर पंडित, हरिराम मंडलोई, समाजसेवी अजय जगदेव, बीआरसी किशोर वर्मा ,जन शिक्षक आतिश कनासिया, लखन जायसवाल, सुरेंद्र राठौर, कुणाल गोस्वामी थे। श्री सोनी ने बताया कि विद्यालय में पिछले 23 वर्षों से यह आयोजन किया जा रहा है। अजय जगदेव ने कहा कि दीपावली का पर्व सभी के जीवन में प्रकाश फैलाने का पर्व है और हम सभी को जरूरतमंद की सहायता करना चाहिए। खुर्शीद आलम खान ने अपने स्वर्गीय पिता हाजी अलीफ् खान की स्मृति में विद्यालय में ₹11000 की राशि प्रदान की। श्री खान ने कहा कि बच्चों की सेवा संसार में सबसे बड़ा पुण्य कार्य है। दीपावली का पर्व सभी के जीवन में प्रकाश फैलाने का पर्व है और हम सभी को जरूरतमंद की सहायता करना चाहिए। बच्चों को फल ,पटाखे स्टेशनरी ,मिठाई का वितरण कमल सिंह तवर, राधेश्याम परमार, धीरज यादव, निलेश हरोडे, धीरज सोलंकी, सत्यनारायण वर्मा, शशांक शर्मा, की ओर से किया गया।
इस अवसर पर स्टाफ सदस्य श्रीमती नाजमा खान ,श्रीमती प्रियंका गौड़ श्रीमती शकुंतला मालवीय ,सुश्री सूर्य वाला बघेल श्री राजेश चौहान उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन बाल कैबिनेट के सदस्यों ने किया।
0 Comments