प्रथम महिला मराठी काव्य सम्मेलन संपन्न
देवास। महाराष्ट्र समाज देवास और म. प्र. मराठी अकादमी भोपाल के संयुक्त तत्वावधान में मातृ शक्ति को समर्पित प्रथम महिला मराठी काव्य सम्मेलन संपन्न हुआ। जिसमें जयश्री जोशी, बड़ौदा (कृष्णाला निरोप), कुंदा जोगळेकर ,ग्वालियर (त्रिपथगामिनी गंगा), सुषमा ठाकुर, भोपाल (झाड़ एकटे झाले),नीलिमा देशपांडे ,जबलपुर (कॉफी हाउस) भाग्यश्री पाटनकर, जबलपुर (संचालक), ऋचा कर्पे देवास (मराठी माणूस),रावणकर ,उज्जैन (शिल्पकार), अंतरा करवड़े ,इंदौर(नभ संवाद), आदि मराठी काव्य रचनाएँ प्रस्तुत की। श्रोताओ ने पहली बार महिला मराठी काव्य का आनंद लिया। प्रारंभ में मराठी अकादमी ,भोपाल के निदेशक संतोष गोडबोले, अध्यक्ष दीपक कर्पे द्वारा मां सरस्वती , राजकवि स्व. गोविंदराव झोकरकर और मराठी साहित्यकार श्रीमती प्रफुल्लता ताई जाधव के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन किया गया। अतिथि स्वागत अध्यक्ष दीपक कर्पे और न्यास प्रबंधक सदाशिव जोशी ने किया। अकादमी के पूर्व निदेशक अश्विन खरे भी उपस्थित रहे, जिनका स्वागत विवेक बक्शी और शिरीष खड़ीकर ने कियां संचालन वृषाली आप्टे और अंतरा करवडे, इंदौर ने किया। आभार निलिंद म्हाडगूत ने माना। अंत में सहभोज के साथ कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
0 Comments