Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

जिले में “वोकल फॉर लोकल” को बढ़ावा देने के लिए नागरिक खरीद रहे मिट्टी के दिये व अन्य सामग्री

जिले में “वोकल फॉर लोकल” को बढ़ावा देने के लिए नागरिक खरीद रहे मिट्टी के दिये व अन्य सामग्री
-------- 
मिट्टी के दिये भारतीय संस्कृति और परंपरा में विशेष स्थान रखते हैं, दीवाली जैसे त्योहारों पर इन्हें जलाने से वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है

    देवास: 29 अक्टूबर 2024  प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आव्हान पर “वोकल फॉर लोकल” को बढ़ावा देने के लिए नागरिकों द्वारा स्थानीय दुकानदारों से दीये व अन्य सामग्री खरीदी जा रही है। इस वोकल फॉर लोकल का उद्देश्य स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहित करना और क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाना है। इसी कड़ी में दीपावली पर्व के मददेनजर वोकल फॉर लोकल को बढ़ावा देने के लिए देवासवासियों द्वारा बाजार में पहुंचकर फुटपाथ पर दुकान लगाने वाले दुकानदारों से दीये सहित अन्य सामग्रियां खरीद रहे हैं तथा वोकल फॉर लोकल को बढावा देने का संदेश दिया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि मिट्टी के दीये भारतीय संस्कृति और परंपरा में विशेष स्थान रखते हैं। दीपावली जैसे त्योहारों पर इन्हें जलाने से वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
दीपावली पर्व पर देवास के बाजारों में मिट्टी के दीये एवं अन्य पूजन सामग्रियों की दुकान लगाने वाले सुरेश कटारे, विशाल कौशल, प्रेमलता मोदी, नीमा वर्मा, सागर कहार तथा वैदिक प्रजापति ने बताया कि दीपावली के पर्व के प्रति नागरिकों का उत्साह तो रहता ही है। साथ ही प्रधानमंत्री जी द्वार वोकल फॉर लोकल का जो अभियान चलाया जा रहा है। इसके सकारात्मक प्रभाव दिखने लगे हैं। पहले से इन सामग्रियों की मांग बढ़ गई है। लोगों द्वारा इन सामग्रियों के माध्यम से घरों की सजावट की जाती है। इन सामग्रियों की मांग बढ़ने से हमारी कमाई भी बढ़ रही है। हम बहुत खुश है तथा प्रधानमंत्री जी एवं मुख्यमंत्री जी को भी धन्यवाद देते हैं।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...