महाराष्ट्र समाज मे शरद पूर्णिमा के अवसर पर गायन का आयोजन
देवास। महाराष्ट्र समाज देवास मे शरद पूर्णिमा पर पुणे के अमेय तराणेकर और इंदौर के कार्तिक जोशी का सुमधुर गायन हुआ। दोनों ही कलाकारों ने भावगीत, भक्ति गीत, गीत रामायण, नाट्य गीत सुनाकर श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया। प्रारंभ में दीप प्रज्वलन सुनंदा कुलकर्णी ने किया। कलाकारों का स्वागत न्यास प्रबंधक सदाशिव जोशी और न्यासी विवेक बक्षी ने किया। कुछ विशिष्ट कार्य कर गिन्निस् बुक में अपना नाम दर्ज करवाने के लिए सुनंदा कुलकर्णी, प्रतिभा पटवर्धन, सुलभा देशपांडे का स्वागत, विद्या जोशी, विद्या पिळणकर और स्मिता आरस ने किया। संचालन निलिंद म्हाद्गुत ने किया, और आभार शीलनाथ आरस ने माना। अंत में दुग्ध प्रसाद का वितरण किया गया।
0 Comments