सकारात्मक सोच और मेहनत की पराकाष्ठा से विद्यार्थी अपना लक्ष्य प्राप्त कर सकते है- राजीव खंडेलवाल
विद्यार्थी शिक्षित बनकर देश के विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें - मनोज राजानी
देवास। संस्था इनोवेटिव पब्लिक हा.से.स्कूल देवास में विद्यार्थियों में शिक्षा ,संस्कार एवं नवाचार की एक नई पहल को लेकर रूबरू कार्यक्रम का आयोजन हुआ। संस्था के प्राचार्य सय्यद मकसूद अली ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों को शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ राजनीतिक , प्रशासनिक, सामाजिक , औद्योगिक,पत्रकारिता , खेल एवं अन्य क्षेत्रों में उच्च पदों पर आसीन शख्सियतों से रूबरू करवाना हैं। इस कार्यक्रम में अतिथि के रूप में राजीव खंडेलवाल भाजपा जिला अध्यक्ष, मनोज राजानी जी शहर अध्यक्ष जिला शहर कांग्रेस कमेटी थे।सर्वप्रथम अतिथियों का स्वागत संस्था के सचिव मिर्जा मुशाहिद बैग, प्राचार्य सय्यद मकसूद अली, एडवोकेट चंद्रपाल सिंह सोलंकी ने किया। श्री खंडेलवाल ने विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि एक पीढ़ी जब लक्ष्य प्राप्त कर लेती है तो आने वाली अनेक पीढ़ीयों को उसका फायदा मिलता है। विद्यार्थी जीवन में सही और गलत की पहचान कर ली तो जीवन में सफलता प्राप्त करने से आपको कोई नहीं रोक पायेगा आपकी सफलता सुनिश्चित हैं। एक कृति एवं एक मति के साथ ईश्वर हमे भेजता हैं हम अपनी मेहनत और परिश्रम के साथ समाज में अपनी उपस्थिति दर्ज करा सकते हैं। उक्त कार्यक्रम में बच्चों को सम्बोधित करते हुए मनोज राजानी ने कहा कि विद्यार्थियों को अपनी सकारात्मक सोच के साथ अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर होना हैं और उसे प्राप्त करना हैं।इसके साथ ही आप इस देश का भविष्य बनकर उभरे और अपने माता पिता,समाज और इस देश का मान बढ़ाए और साथ ही उन्होंने बच्चों को शिक्षित बनकर देश के विकास में अपनी भागीदारी देने के लिए प्रेरित किया। दोनों ही अतिथियों द्वारा संस्था की इस नई पहल रूबरू कार्यक्रम की सराहना की और कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से बच्चों के व्यवहारिक ज्ञान में वृद्धि होगी। इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा दोनों अतिथियों से उनके जीवन, सामाजिक कार्यों, शहर और देश के विकास में उनके योगदान तथा राजनीतिक उत्तरदायित्वों और उपलब्धियों को लेकर प्रश्नोत्तर का सेशन भी हुआ। इस अवसर पर विद्यालय में गठित छात्र परिषद में नियुक्त हेड गर्ल ,हेड बॉय , विभिन्न टीम के कैप्टन और वाईस कैप्टन को अपने कर्तव्यों के निर्वहन की शपथ भी दिलाई गई। अंत में अतिथियों को स्मृति चिन्ह स्वरूप पौधे मिर्जा मुशब्बिर बैग और सदाकत अली ने भेंट किए। इस अवसर पर जाकिर उल्लाह शेख, चंद्रपाल सिंह सोलंकी, संजय देवल, मुश्ताक शाह सहित विद्यालय के विद्यार्थी एवं शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन हेड गर्ल अनिका खान एवं हेड बॉय रेहान शैख ने किया एवं आभार सय्यद सदाकत अली ने माना।
0 Comments