नगरीय प्रशासन मंत्री ने सभापति रवि जैन को उत्कृष्ठ कार्यो हेतु सम्मानित किया
देवास। इन्दौर शहर के होटल प्राईड मे आयोजित नगर विकास सरकार के सम्मान समारोह मे नगर निगम देवास को सम्मानित किया गया। सभापति रवि जैन के द्वारा देवास नगर निगम द्वारा शहर मे किये जा रहे समुचित विकास मे अपनी अग्रणी भूमिका निभाने पर प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के द्वारा प्रतिक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। उक्त कार्यक्रम मे सम्पूर्ण प्रदेश के जनप्रतिनिधियों को नगर सरकार विकास कार्यक्रम मे आमंत्रित किया गया था। जिसमे देवास नगर निगम की ओर से सभापति रवि जैन ने भाग लिया। देवास शहर के विकास हेतु उक्त कार्यक्रम मे सम्मानित होने पर सभापति श्री जैन ने कहा कि देवास विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार के नेतृत्व शहर मे नगर निगम द्वारा किये जा रहे चहुॅ ओर विकास योजनाओं के क्रियान्वयन के कारण आज नगर निगम एवं शहर सम्मानित हुआ है। मे इस सम्मान हेतु नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय एवं विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार हृदय से आभार मानते हुए उन्हें धन्यवाद ज्ञापित करता हॅु तथा नगर निगम देवास के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भी धन्यवाद देता हुॅ।

0 Comments