देश की पहली महिला जु-जित्सु कोच पहुंची देवास, हुआ जोरदार स्वागत
देवास। एशियाई ओलंपिक परिषद जू-जित्सू एशियाई संघ के साथ मिलकर पहली बार अपने महाद्वीपीय सदस्य देशों के लिए जू-जित्सू विकास संगोष्ठी और प्रशिक्षण शिविर का आयोजन सम्पन्न हुआ। उक्त देवास की रोहिणी कलम ने पहली भारतीय महिला कोच के रूप में इस डेवलपमेंट प्रोग्राम में देश का प्रतिनिधित्व करते हुए पहली महिला अंतरराष्ट्रीय कोच की उपाधि प्राप्त की है। रोहिणी कलम 22 दिसम्बर को शाम देवास पहुंची। जहां भोपाल चौराहा से अर्जुन नगर तक जुलूस के रूप में स्वागत के साथ रोहिणी अपने घर पहुंची। विभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा से रोहिणी का स्वागत कर बधाई दी। इस उपलब्धि पर रोहिणी को वीर रेंगा कोरकू समाज सेवा समिति के गंगाधर कलम, ग़मल सिंह काकोडिया, श्री मोहनलाल रावत, मनोहर सिंह राठौड़, मनोहर सिंह कछवाय, विजय सिंह कलम, सुरेंद्र सिंह कर्मा, मायाराम कलम, राकेश देवड़े,उमा कलम, कृष्णा कछवाय, संगीता कर्मा, ललिता मौर्य, रोशनी कर्मा, सुनीता कछवाय एवं वीर रेंगा कोरकू समाज सेवा समिति देवास के सभी सदस्यो ने स्वागत कर बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।
0 Comments