Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम स्कूली विद्यार्थियों ने बैंक के नियंत्रक कार्यालय एवं कार्पोरेट कार्यालय की कार्यप्रणाली को समझा

वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम स्कूली विद्यार्थियों ने बैंक के नियंत्रक कार्यालय एवं कार्पोरेट कार्यालय की कार्यप्रणाली को समझा
देवास। मध्यप्रदेश ग्रामीण बैंक क्षेत्रीय कार्यालय देवास की विशेष पहल पर वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम अंतर्गत उत्कृष्ट विद्यालय देवास के कक्षा 11 एवं कक्षा 12 के विद्यार्थियों के लिए क्षेत्रीय कार्यालय की एक्सपोजर विजिट आयोजित की गई।कार्यक्रम के आरंभ में कोर्डिनेटर एवं वित्तीय साक्षरता रिसोर्स पर्सन मुख्य प्रबंधक (से.नि.) संदीप भटनागर द्वारा विजिट की भूमिका से अतिथियों व विद्यार्थियों को अवगत करवाया। इसके पश्चात क्षेत्रीय प्रबंधक देवास श्री हरिनारायण चतुर्वेदी ने अत्यंत सारगर्भित एवं रोचक तरीके से बैंक शाखा, नियंत्रक कार्यालय व कार्पोरेट आफिस की कार्यप्रणाली को समझाया। विद्यार्थियों के विभिन्न प्रश्नों के समाधान के क्रम में उन्हें बैंकिंग क्षेत्र में कैरियर बनाने के लिए आवश्यक जानकारी भी प्रदान की।कार्यक्रम के दूसरे चरण में श्री भटनागर द्वारा सोशल साइट्स व इ-मेल के माध्यम से घटित होने वाले फायनेन्शियल क्राइम के तरीके एवं बचाव की भी जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम के अंतिम चरण में विद्यार्थियों द्वारा कार्यालय के विभिन्न विभागों का अवलोकन किया। कार्यक्रम समाप्ति पर छात्रों को बैंक की ओर से स्मृति चिन्ह प्रदान किये गए। स्कूल की टीम को व्याख्याता अंशुल खरे एवं श्रीमती प्रभा शर्मा द्वारा लीड किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन सलोनी जायसवाल द्वारा किया गया। कार्यक्रम के आयोजन में बैंक अधिकारी विजय परमार का सक्रिय सहयोग रहा। स्कूल की ओर से अंशुल खरे द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...