Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

बहुमत नहीं, सर्वमत से बनेंगे भाजपा मंडल व जिलाध्यक्ष : जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष अग्रवालभाजपा कार्यालय पर संगठन चुनाव को लेकर हुआ कार्यशाला का आयोजन

बहुमत नहीं, सर्वमत से बनेंगे भाजपा मंडल व जिलाध्यक्ष : जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष अग्रवाल
भाजपा कार्यालय पर संगठन चुनाव को लेकर हुआ कार्यशाला का आयोजन
देवास। रविवार को स्थानीय भाजपा कार्यालय पर दोपहर एक बजे कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल ने कहा कि हमने जिले में 2300 सक्रिय सदस्य बनाए हैं, 1426 बूथों का डिजिटलीकरण किया गया है। 1 से 15 दिसंबर तक मंडल अध्यक्ष का निर्वाचन होगा तथा 15 से 30 तारीख के बीच जिलाध्यक्ष का निर्वाचन सर्वसम्मति से किया जाएगा। हमारा जिला संगठन कार्य में प्रदेश में दसवें स्थान पर है। हमारे जिले में संगठन के सराहनीय कार्य किए गए हैं। इस पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व प्रदेश पदाधिकारियों ने हमारी सराहना की है। यह उल्लेखनीय बात है। खंडेलवाल ने बताया कि अब जिले में 20 के स्थान पर 5 और नए मंडल बढ़ाकर 25 मंडल हो जाएंगे। इस तरह यह मंडल हर विधानसभा में एक-एक अतिरिक्त होंगे। कार्यक्रम को देवास विधायक गायत्रीराजे पवार, हाटपीपल्या विधायक मनोज चौधरी, जिला सह निर्वाचन अधिकारी नंदकिशोर पाटीदार ने भी संबोधित कर संगठन के कार्यों की बात रखी। कार्यक्रम को देवास संसदीय क्षेत्र के सांसद व प्रदेश भाजपा प्रवक्ता महेन्द्रसिंह सोलंकी ने संबोधित करते हुए कहा कि हमारे चुनाव अधिकारी स्पष्ट पारदर्शिता के लिए कार्य करने हेतु जाने जाते हैं। श्री अग्रवाल बहुत ही शांतिपूर्वक व सूझबूझ के साथ संगठन का कार्य करते हैं। इनकी टीम में मैं प्रदेश का प्रभारी भी हूं। इनके कार्य करने का तरीका बहुत सराहनीय व सीखने योग्य है। कार्यक्रम का संचालन पूर्व देविप्रा अध्यक्ष राजेश यादव ने किया। इस अवसर पर भाजपा जिला मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र चौधरी व सह जिला मीडिया प्रभारी कमल अहिरवार ने श्री अग्रवाल का मां चामुण्डा माता व तुलजा भवानी का चित्र भेंट कर व चुनरी ओढ़ाकर स्वागत किया।
उक्त जानकारी देते हुए भाजपा जिला मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र चौधरी व सह जिला मीडिया प्रभारी कमल अहिरवार ने बताया कि जिला निर्वाचन अधिकारी व प्रदेश भाजपा के मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने संबोधित किया। श्री अग्रवाल ने कहा कि मंडल अध्यक्ष के लिए सक्रिय सदस्य के साथ 35 से 45 वर्ष की आयु होना चाहिए। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष के लिए 45 से 60 वर्ष की आयु का पैमाना रहेगा। इसमें किसी तरह का कोई परिवर्तन संभव नहीं है। साथ ही किसी भी पद पर कोई पदाधिकारी है, उसे ही मंडल या जिलाध्यक्ष बनने की पात्रता होगी। हमारी कोशिश यह रहेगी कि आम सहमति से ही दोनों पदों पर नियुक्तियां की जाएं। हमें एकमत से चुनावी प्रक्रिया को पार्टी व देश हित को ध्यान में रखते हुए संपन्न कराना है। श्री अग्रवाल ने कहा कि हमारे मंडल व जिलाध्यक्ष बहुमत नहीं, बल्कि सर्वमत से बनाए जाएंगे। जिला व मंडल अध्यक्ष निर्णायक क्षमता वाला हो। मंडल अध्यक्ष का निर्वाचन हमें 10 तारीख के पहले ही पूर्ण करने का प्रयास करें। इसे 15 दिसंबर तक की समयसीमा में न ले जाएं, ताकि हमारे जिले के संगठन चुनाव का प्रदेश संगठन उदाहरण दे सके। श्री अग्रवाल ने कहा कि राजनीति में शिखर पर पहुंचना अच्छी बात है, किंतु शिखर पर बने रहना इससे बड़ी बात है। इसके लिए हमें निरंतर संगठन के कार्य करना पड़ते हैं। डबल इंजन की सरकार देश में गांव, गरीब, किसान के जीवन में कैसे बदलाव हो, कैसे विकासवाद, राष्ट्रवाद हो, इसको लेकर हमारे देश के प्रधानमंत्री निंरतर कार्य कर रहे हैं। अंत में आभार जिला मंत्री पंकज वर्मा ने माना। इस अवसर पर जिपं अध्यक्ष श्रीमती लीला भेरूलाल अटारिया, बहादुर मुकाती, सुभाष शर्मा, दुर्गेश अग्रवाल, रायसिंह सेंधव, पोपेन्द्रसिंह बग्गा, ओम जोशी, फूल सिंह चावड़ा सहित अपेक्षित श्रेणी के कार्यकर्ता, जिला पदाधिकारी व मंडल अध्यक्ष उपस्थित थे।


Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...