Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

पुष्पेंद्र ठाकुर बने मेंस फिजिक चैंपियन ऑफ चैंपियंस

पुष्पेंद्र ठाकुर बने मेंस फिजिक चैंपियन ऑफ चैंपियंस
देवास। 15 दिसंबर 2024 को रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय प्रक्षागृह जबलपुर में आयोजित मध्यप्रदेश मेंस फिजिक प्रतियोगिता में देवास के पुष्पेंद्र ठाकुर ने मिस्टर मध्यप्रदेश का खिताब जीतकर एक नया कीर्तिमान बनाया। इस प्रतियोगिता का आयोजन जबलपुर जिला बॉडीबिल्डिंग एसोसिएशन द्वारा किया गया था।जिसमें प्रदेशभर से लगभग 240 बॉडीबिल्डर्स ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में विभिन्न श्रेणियों और वजन वर्गों के विजेताओं के बीच मिस्टर मध्यप्रदेश के खिताब के लिए कड़ी टक्कर हुई। पुष्पेंद्र ठाकुर ने शानदार प्रदर्शन किया और मिस्टर मध्यप्रदेश का खिताब अपने नाम किया। उन्हें ट्रॉफी और नगद पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस प्रतियोगिता में निखिल ठाकुर ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए बॉडीबिल्डिंग में दूसरा स्थान प्राप्त किया।विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी और नगद पुरस्कार प्रदान किए गए। निर्णायक के रूप में अतिन तिवारी, प्रेम सिंह यादव, शैलेन्द्र व्यास, जितेंद्र सिंह कुशवाह, समीर व्यास, रेहान शेख, अमित कनोजिया, कुलदीप त्रिवेदी और मक़बूल वारसी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर देवास जिला बॉडीबिल्डिंग एसोसिएशन के अकबर शेख (अज्जू),चंद्रपाल सिंह सोलंकी(छोटू), खुमान सिंह बैस, खालिक शेख (चाचा), वीरेंद्र सिंह ठाकुर, चेतन राठौड़, चेयरमैन जितेंद्र सिंह पंवार, अध्यक्ष रेहान शेख, सचिव मनदीप सिंह पंवार, कोषाध्यक्ष रोहन वर्मा,सम्राट सोनी,अंकित दुबे, जीशान शेख,प्रमोद चौहान, नीरज गेहलोद,निखिल ठाकूर, कुलदीप ठाकुर,चेतन भन्नारे, शाबाज़ खान,अभिजीत सिंह बैस,मुर्तज़ा सैफ़ी, साहिल शेख, पुष्पेन्द्र ठाकुर, मलिक शेख, सईद खान ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई व शुभकामनाएं दी,शहर आगमन पर दोनों खिलाड़ियों का स्वागत किया गया।उक्त जानकारी एसो.के मीडिया प्रभारी चेतन राठौड़ ने दी।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...