Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

सेन्ट्रल इण्डिया एकेडमी के विद्यार्थियों का सी.बी.एस.ई.सहोदया स्कूल काम्पलेक्स की इंटर स्कूल कराटे प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन

सेन्ट्रल इण्डिया एकेडमी के विद्यार्थियों का सी.बी.एस.ई.सहोदया स्कूल काम्पलेक्स की इंटर स्कूल कराटे प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन
देवास: सेन्ट्रल इण्डिया एकेडमी, देवास के कक्षा 7 वी के नक्ष ठाकुर एवं कक्षा 8वीं के अमर प्रताप सिंह कुशवाह ने केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा मण्डल से सम्बद्ध सी.बी.एस.ई. विद्यालयों की सहोदया स्कूल काम्पलेक्स की इंटर स्कूल कराटे प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए क्रमशः स्वर्ण एवं रजत पदक प्राप्त कर प्रथम एवं द्वितीय स्थान अर्जित किया उक्त जानकारी देते हुए विद्यालय के उपनिदेशक (क्रीड़ा) श्री आकाश अरोरा ने बताया कि यह प्रतियोगिता एबेनेजर हायर सेकण्डरी स्कूल में आयोजित की गई थी, जिसमें देवास जिले के करीब 15 सी.बी.एस.ई. विद्यालयों ने भाग लिया था जिसमें विद्यालय के नक्ष ठाकुर ने अण्हर 14 आयु वर्ग की 45 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक एवं अमर प्रताप सिंह कुशवाह ने 50 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक प्राप्त कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती रीटासिंह एवं निदेशक श्री चरनजीत सिंह अरोरा एवं समस्त स्टॉफ ने शुभकामनाएं देते हुए बधाई प्रेषित की।


Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...