छोटे मन से कोई बड़ा नहीं होता, टूटे मन से कोई खड़ा नहीं होता"
देवास। भारतीय जनता पार्टी के पितामह, असंख्य कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्त्रोत, पूर्व प्रधानमंत्री 'भारत रत्न' अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती पर आज बालगढ़ स्थित प्रतिमा एवं भाजपा जिला कार्यालय पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल एवं भाजपा के वरिष्ठ, कार्यकर्ता, मंडल अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी द्वारा माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि अटल जी का राष्ट्रहित में अतुलनीय योगदान सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व प्राधिकरण अध्यक्ष राजेश यादव, पूर्व पाठ्य पुस्तक निगम अध्यक्ष रायसिंह सेंधव, नगर निगम सभापति रवि जैन, मनीष सोलंकी ,पंकज वर्मा, ओम जोशी ,रामचरण पटेल ,मनीष सेन, संजय दायमा, अजय तोमर सहित कई कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित थे।उक्त जानकारी भाजपा जिला में प्रभारी धर्मेंद्र चौधरी सह मीडिया प्रभारी कमल अहिरवार ने संयुक्त रूप से दी।
0 Comments