Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गहलोद द्वारा उत्कृष्ट विद्यालय के जिला मेरिट में आने वाले विद्यार्थियों का अभिनंदन

पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गहलोद द्वारा उत्कृष्ट विद्यालय के जिला मेरिट में आने वाले विद्यार्थियों का अभिनंदन

 देवास: कक्षा 10 वीं एवं 12 वीं में प्रदेश एवं जिला मेरिट में स्थान प्राप्त करने वाले 10 विद्यार्थियों से देवास के पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गहलोद ने अपने कार्यालय में चर्चा कर उनका अभिनंदन किया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने सभी प्रतिभा शाली विद्यार्थियों से परिचय प्राप्त किया तथा उनकी उत्कृष्ट उपलब्धि पर उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।
विद्यार्थियों से संवाद करते हुए श्री गहलोद ने कहा कि जीवन में निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए पूर्ण परिश्रम आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों की सराहना करते हुए कहा कि न्यूनतम शुल्क में अध्ययन करते हुए भी उन्होंने उच्च शुल्क वाले विद्यार्थियों से बेहतर प्रदर्शन किया है, जो अत्यंत प्रेरणादायक है। उन्होंने यह भी कहा कि इस सफलता से अहंकार नहीं आना चाहिए और सदैव जमीन से जुड़े रहकर निरंतर मेहनत करते रहना चाहिए, क्योंकि यह सफलता केवल पहली सीढ़ी है। उन्होंने विद्यार्थियों को लाइमलाइट से प्रभावित न होने और भविष्य में कितना भी बड़ा बनने पर अपने कार्यों से समाज एवं देश के हित को प्राथमिकता देने की बात कही, जिससे उन्हें आत्मसंतोष प्राप्त होगा।
इसके पश्चात पुलिस अधीक्षक द्वारा विद्यार्थियों को पुलिस कंट्रोल रूम का अवलोकन करवाया गया, जहाँ पर विधार्थियो ने कंट्रोल रूम की कार्यप्रणाली को समझा।
मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार (नवाचार) से सम्मानित होने पर उत्कृष्ट विद्यालय के विद्यार्थियों एवं स्टाफ सदस्यों ने पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गहलोद को बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रदान कीं।
इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री सुधीर कुमार सोमानी, शिक्षक श्री संतोष वर्मा, श्री संतोष स्वर्णकार, श्री भावेश कानूनगो, श्री अंशुल खरे तथा अभिभावकगण उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...