देवास। मध्य प्रदेश एथलेटिक्स एसोसिएशन के उपाध्यक्ष अनिल श्रीवास्तव एवं कार्यकारिणी सदस्य मनोज सिंह बने। भोपाल में राजहंस होटल में आयोजित मध्य प्रदेश एथलेटिक्स एसोसिएशन साधारण सभा में देवास जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन सचिव अनिल श्रीवास्तव को मध्य प्रदेश एथलेटिक्स का उपाध्यक्ष चुना गया एवं देवास कॉरपोरेशन एथलेटिक्स एसोसिएशन सचिव मनोज सिंह को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। इस अवसर पर चुनाव अधिकारी एन.एस. परमार, भारतीय एथलेटिक्स फेडरेशन के उपाध्यक्ष मुमताज खान, अध्यक्ष अमानत खान, सचिव अरुण मुरलीधरन के प्रति आभार व्यक्त किया गया। इस उपलब्धि पर अनिल श्रीवास्तव ने बताया की देवास के एथलेटिक्स खिलाडि़यों को विशेष सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। एथलेटिक ट्रैक पूर्ण होने पर देवास नगर में एथलेटिक्स की बड़ी स्पर्धा आयोजित की जाएगी। मध्य प्रदेश एथलेटिक्स एसोसिएशन के उपाध्यक्ष बनने पर अनिल श्रीवास्तव को विधायक गायत्री राज्य पंवार, पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, सभापति रवि जैन, मदनलाल कहार, मनोज राजानी, राजीव श्रीवास्तव, योगेश द्विवेदी चंद्रपाल सोलंकी, रागिनी चौहान दिलीप बारोड़, जितेंद्र गोस्वामी, अनुपम टोप्पो, रेणु सिंह, जावेद पठान आदि ने बधाई दी।
0 Comments