देवास। देवास जिला मिनी गोल्फ संगठन अध्यक्ष स्वप्निल जैन ने बताया कि तमिलनाडु के सालेम में आयोजित राष्ट्रीय जूनियर एवं सब जूनियर चैंपियन शिप में देवास के खिलाड़ियों ने मध्य प्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए शानदार सफलता अर्जित। खिलाडियों की उपलब्धि पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि डॉक्टर कोमल जैन, अनिल श्रीवास्तव, पंकज वर्मा, राजू श्रीवास्तव, जिला खेल अधिकारी एवं युवक कल्याण अधिकारी एच.एन.बाथम, शशिकांत नेक्सवाल, विकास देशमुख की उपस्थिति में खिलाडियों को सम्मानित किया गया।
इन्होंने जीते मेडल खुशी पाटीदार स्वर्ण,रजत,
अक्षिता शर्मा स्वर्ण, ऋषिका चौहान कांस्य 2, सिद्धार्थ मंडलोई रजत, हर्ष सोनी रजत, भविष्य नागर रजत,कांस्य,आदित्य पाटिल रजत, प्रेम विश्वास रजत,कांस्य, वंश राजोरे रजत पदक। खिलाडियों की शानदार उपलब्धि पर मनोज राजानी, दीपक शुक्ला, अर्जुन यादव, योगेश द्विवेदी, पवन यादव, निरंजन यादव, रागिनी चौहान, प्रगति एथलेटिक क्लब बधाई दी।
0 Comments