देवास : प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने धार्मिक महत्व के 17 नगरों को पवित्र धार्मिक नगरी घोषित किया है इनमें प्रमुख रूप से उज्जैन, अमरकंटक ,महेश्वर, ओरछा ,ओंकारेश्वर ,मंडला, मुलताई ,दतिया, जबलपुर, चित्रकूट ,मैहर ,सलकनपुर, मंडलेश्वर ,मंदसौर ,बरमान ,पन्ना सहित अन्य मिलकर 17 धार्मिक नगरी घोषित की गई है ।शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी व कार्यकारी अध्यक्ष प्रवक्ता सुधीर शर्मा ने बताया कि देवास शहर में स्थित मां चामुंडा माता तुलजा भवानी का मंदिर आज देश प्रदेश में प्रसिद्ध है जहां चैत्र नवरात्रि एवं शारदीय नवरात्रि में लाखों लोग दर्शन करने आते हैं जो की उज्जैन से लगा हुआ शहर है। देवास शहर की पहचान आज माता चामुंडा टेकरी के नाम से प्रसिद्ध है जब अन्य शहरों में जहां धार्मिक महत्व को लेकर उन्हें धार्मिक नगरी घोषित किया गया है तो फिर देवास को इससे क्यों अछूता क्यों रखा गया है। कांग्रेस की मांग है कि देवास को भी धार्मिक नगरी घोषित किया जाए वहीं धार्मिक नगरी को लेकर प्रदेश सरकार ने जो विकास की योजनाएं बनाई है उस का लाभ देवास को भी दिलाया जाए।

0 Comments