Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

कर्मचारी संगठन ने निगम आयुक्त को नवर्ष की बधाई दी एवं कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

कर्मचारी संगठन ने निगम आयुक्त को नवर्ष की बधाई दी एवं कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन 
देवास। संयुक्त मोर्चा ने अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस ट्रेड यूनियन के शहर अध्यक्ष राजेश गौसर, राज्य सफाई कर्मचारी मोर्चा जिलाध्यक्ष पारस कलोसिया, शहर अध्यक्ष राकेश बंजारे एवं म.प्र. सफाई कर्मचारी महासंघ के शहर अध्यक्ष संजय सांगते काका के नेतृत्व में सफाई कर्मचारियों की विभिन्न मांगों के संबंध में निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में बताया गया कि सफाई कर्मचारियों कि रिक्त पदो की नियुक्ति की जावें उक्त पद कर्मचारियों के रिटायरमेंट के पश्चात रिक्त हुए है उन पदो पर सफाई कर्मचारियों की स्थाई नियुक्ति की जावें। शासन द्वारा मंहगाई भत्ते के एरियर जो कि 01.01.2024 से 30.09.2024 तक एरियर भुगतान का आदेश म.प्र.शासन द्वारा चार समान किश्तो में देने को कहा था प्रथम किश्त माह दिसम्बर, द्वितीय किश्त माह जनवरी में देने के आदेश है उक्त एरिय की राशि का भुगतान किया जावें। दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को जो 2000 रू. श्रम विभाग द्वारा बड़ी हुई राशि को बंद कर दिया गया है उक्त राशि को पुनः कर्मचारियों के वेतन में लगाने के आदेश आ चुक है लेकिन आज दिनांक तक कर्मचारियों के वेतन नहीं डाले गये। अतिशीध्र राशि खाते में डाली जावें। मध्यप्रदेश शासन के आदेश अनुसार प्रत्येक माह की 5 तारिख तक वेतन देने के आदेश सुनिश्चित किये गये लेकिन देवास निगम द्वारा 15 से 20 तारिख तक वेतन दिया जाता हैं। जिसके कारण कर्मचारियो की किश्त ड्यू हो रही है वह डिफाल्टर हो रहे है महोदय निवेदन है कि प्रत्यक माह की 5 तारिख तक वेतन देना सुनिश्चित करें।ल समस्त महिला, पुरुष कर्मचारियों एवं दरोगाओ को वर्दी ड्रेस कोड देने के आदेश अतिशीघ्र प्रदान करें। पिछले वर्ष भी कर्मचारियों का ड्रेस नहीं दी गई थी। शासन द्वारा 2011 की जनगणना के अनुसार देवास नगर निगम में पर्याप्त सफाई कर्मचारी बताये गये है जिसकी जानकारी देवास नगर निगम द्वारा संगठन को उपलब्ध कराई गई है जिसमें 832 सफाई कर्मचारी बताये है जो कि देवास की जनसंख्या अनुसार पर्याप्त है फिर भी लगभग 150 सफाई ठेकेदार द्वारा वार्ड में कर्मचारी लगाये गये हैं। जबकि शासन द्वारा सफाई व्यवस्था में ठेकेदारी प्रथा पूर्णतः बंद हैं। देवास नगर निगम द्वारा ठेकेदार कर्मचारी रखकर मध्यप्रदेश शासन के आदेश की अव्हेलना की जा रही हैं। सफाई व्यवस्था के लिये ठेकेदार द्वारा दिये गये कर्मचारियों की मानिटरिंग सही तरिके से नहीं की जा रही है एवं अधिकारी नेताओं द्वारा 150 कर्मचारियों का वेतन लगभग 15 लाख रू. बंदर बाट किया जा रहा हैं। उक्त ठेकेदारी को बंद किया जावें। देवास नगर निगम से जो कर्मचारी रिटायर हुए है उनकी समस्त प्रकार की राशि का भुगतान अतिशीघ्र किया जावें। समस्त दरोगाओं को टेबलेट मशीन थम इंप्रेशन करने के लिये दिये जावें प्रतिदिन समस्या आती है कभी नेटवर्क समस्या, कभी फोटो नहीं आते हैं आदि समस्याओं का सामना दरोगाओं को करना पड़ता है अतिशीघ्र टेबलेट मशीन सभी दरोगाओं का उपलब्ध कराई जावें। विनियमितिकरण से वंछीत ऐसे कर्मचारी जो कि अनुउपस्थित थे या कुछ किसी कारण कुछ माह में भी थे उन्हें भी विनियमितकरण लाभ दिया जाए। अतः श्रीमान से निवेदन है कि, सफाई कामगारो की उपरोक्त मांगो का निराकरण शीघ्र अतिशीघ्र करने का कष्ट करें। ज्ञापन का वाचन अ.भा.सफाई मजदूर कांग्र्रेस ट्रेड यूनियन के प्रदेश कार्यवाह अध्यक्ष रूपेश कल्याणे ने किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव राजू सांगते, प्रदेश सचिव विजय सांगते, प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल पहलवान खरे, राज्य सफाई कर्मचारी मोर्चा केे संरक्षक लालचंद डागर, विनोद भरोसिया, दीपक खरे, संजय सांगते, प्रवीण खरे, शैलेन्द्र मकवाना, उमेश सांगतेे, बसंत कल्याणे, बसंत कल्याणे, लोकराज गिल्लोरे, रजनीश वेद, जगदीश घावरी, कैलाश सोलंकी, ललित सोनवाने, विजय आदिवाल, अनूप सांगते, राकेश गौसर, विनय सांगते विनू, विकास सिहोते, विरेन्द्र शिंदे, रईस खान, मुकेश बंजारे, संजय मेवाती, रवि खरे, मंगल घारू, श्याम घारू, मनीष बंजारे, विजय गोयल, सावन धोलपुरे, जितेन्द्र डुमाने, आनंद बंजारे, सोनू डुुमाने, सुनील फतरोड़, जितेन्द्र डागर, अमर धनराज सांगते, राजकुमार कल्याणे, ऋषि निगम, रईस खान, कैलाश सोलंकी, दीपक सांगते, महेश लोट व दरोगा साथी उपस्थित रहे। 


Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...