Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

कलेक्‍टर श्री ऋतुराज सिंह ने परीक्षा केन्‍द्र नारायण विद्या मंदिर नं.1 का किया औचक निरीक्षण--------------किसी भी प्रकार की अनियमित्‍ता या शिक़ायत आने पर सख्‍त कार्यवाही की जाएगी – कलेक्‍टर श्री सिंह

कलेक्‍टर श्री ऋतुराज सिंह ने परीक्षा केन्‍द्र नारायण विद्या मंदिर नं.1 का किया औचक निरीक्षण
--------------
किसी भी प्रकार की अनियमित्‍ता या शिक़ायत आने पर सख्‍त कार्यवाही की जाएगी – कलेक्‍टर श्री सिंह

     देवास 17 फरवरी 2026 [शकील कादरी] कलेक्‍टर श्री ऋतुराज सिंह ने माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा आयोजित हाई स्‍कूल परीक्षा-2026 के लिए बनाये गये परीक्षा केंद्र नारायण विद्या मंदिर नं. 1 का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्‍टर श्री सिंह ने परीक्षा केन्‍द्र पर व्‍यवस्‍थाओं का जायजा लेकर सभी क्लास रूमों में जाकर अवलोकन किया एवं आवश्‍यक दिशा-निर्देश दि‍ये। उन्‍होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अनियमित्‍ता या कोई शिक़ायत आने पर सख्‍त कार्यवाही की जाएगी। कलेक्‍टर श्री सिंह ने निरीक्षण के दौरान सभी संबंधित अधिकारियों को जिले में परीक्षा के लिए बनाये गये केन्द्रों पर निर्विघ्‍न तथा शांतिपूर्वक परीक्षाओं के संचालन के संबंध में निर्देश भी दिये।

     उल्‍लेखनीय है कि जिले में परीक्षाओं के दौरान कानून व्‍यवस्‍था, परीक्षा की पवित्रता एवं विश्‍वसनियता बनायें रखने तथा निर्विघ्‍न रूप से सम्‍पन्‍न कराने, नकल इत्‍यादि रोकने के लिए परीक्षा केन्‍द्रों का आकस्मिक निरीक्षण करने के लिए बनाये गये उड़न दस्‍ते द्वारा भी जिले में लगातार औचक निरीक्षण किया गया। जिले में परीक्षाओं के सुगम एवं सफल संचालन के लिए प्रतिबंधात्मक आदेश भी जारी किये गये है।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...