Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

युवा कांग्रेस में यंग इंडिया के बोल कार्यक्रम के तहत प्रवक्ताओं हेतु युवा करे आवेदन... पंकज वर्मा

युवा कांग्रेस में यंग इंडिया के बोल कार्यक्रम के तहत प्रवक्ताओं हेतु युवा करे आवेदन...    पंकज वर्मा                
 देवास / अखिल भारतीय युवा कांग्रेस के द्वारा यंग इंडिया के बोल कार्यक्रम के तहत भारतीय युवा कांग्रेस पिछले 5 सालों से देश एवं प्रदेश में प्रवक्ताओ की नियुक्ति यंग इंडिया के बोल कार्यक्रम के माध्यम से करती आ रही है जिसको युवा कांग्रेस ने प्रतिभा की खोज नाम दिया है जिसमें किसी भी वर्ग जाति धर्म का व्यक्ति अपनी काबिलियत के आधार पर युवा कांग्रेस का प्रवक्ता बन सकता है ।         उक्त जानकारी देते हुए युवा कांग्रेस के शहर जिला अध्यक्ष पंकज वर्मा ने बताया कि इसकी प्रक्रिया बहुत ही सरल है भारतीय युवा कांग्रेस द्वारा जारी की गई लिंक पर जाकर 90 सेकंड का बेरोजगारी एवं नशे पर आधारित एक वीडियो अपलोड करना है जिसके आधार पर आपका राष्ट्रीय प्रदेश एवं जिले स्तर पर चयन होगा ।           वहीं विजेताओं के लिए एक निश्चित उपहार भी रखा गया है जैसे 50 हजार रुपए 40 हज़ार रुपए और 25 हजार रुपए रैंक के आधार पर दिए जाएंगे।     
इस पत्रकार वार्ता के माध्यम से हम ऐसे युवाओं तक अपनी बात पहुंचाना चाहते हैं जो युवा कांग्रेस के प्रवक्ता पद पर काम करना चाहते हैं वह अपना आवेदन भारतीय युवा कांग्रेस द्वारा जारी की गई लिंक पर कर सकते हैं लिंक इस प्रकार है ,https// www .iyc.in/yikb/apply.html  यह प्रक्रिया 15 दिसंबर 2024 से शुरू की जा चुकी है।  इस अवसर  पर उपस्थित शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी ने कहा कि नशा एवं बेरोजगारी के खिलाफ जो वीडियो बनाना है वह आज की ज्वलंत  समस्या है  जिस तरह से आज शराब और सट्टे का जोर जिले प्रदेश और देश में है वह किसी से छुपा नहीं है इसके खिलाफ युवाओं को जागृत करना युवा कांग्रेस का मुख्य उद्देश्य है। इस अवसर पर बेरोजगारी एवं नशे के खिलाफ एक पोस्ट भी लॉन्च किया गया। पत्रकार वार्ता में कांग्रेस नेता शौकत हुसैन, सुधीर शर्मा, नजर  शेख, विश्वजीत सिंह चौहान, ज्ञान सिंह दरबार ,चंद्रपाल सिंह, प्रमोद सुमन, कल्याण सिंह पवार, डॉ रितेश शर्मा, लुकमान अली विशेष रूप से उपस्थित थे                     ।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...