Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

मैं भ्रम नहीं पालता कि मुझे पद मिला है, यह एक जिम्मेदारी है : देवड़ा ,, देवास पहुंचे उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने भाजपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं को किया संबोधित

मैं भ्रम नहीं पालता कि मुझे पद मिला है, यह एक जिम्मेदारी है : देवड़ा
देवास पहुंचे उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने भाजपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं को किया संबोधित
देवास। स्थानीय भाजपा कार्यालय में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने संगठन की शक्ति और अनुशासन पर जोर देते हुए कहा कि भाजपा में छोटे से बड़े कार्यकर्ताओं को जो दायित्व मिलता है, वह उनके लिए सम्मान की बात है। उन्होंने कहा, भाजपा में उम्र या अनुभव के आधार पर नहीं, बल्कि कार्यकर्ता की निष्ठा और योगदान को देखकर जिम्मेदारी सौंपी जाती है। मैं यह भ्रम नही पालता कि मुझे उपमुख्यमंत्री का मिला है तो मैं बड़ा हो गया है। हमारे मन में यह भाव होना चाहिए कि यह जिम्मेदारी भाजपा ने मुझे सौंपी है, जिसे नि:स्वार्थ भाव से निभाना चाहिए। यही भाजपा की ताकत है। जनसंघ के समय से लेकर आज तक यही परंपरा चली आ रही है। हमें गर्व है कि हमारी पार्टी से जुड़े कार्यकर्ता देश के सर्वोच्च पदों तक पहुंचे हैं। पंच से लेकर राष्ट्रपति तक भाजपा के कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। यही हमारी सबसे बड़ी उपलब्धि है। पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को मुझसे कोई काम है और यदि मैं उपलब्ध नहीं रहूं, तो आप एक आवेदन अपने भाजपा जिलाध्यक्ष को कार्यालय पर ही दे सकते हैं। हर कार्यकर्ता की समस्या का निराकरण किया जाएगा। वहीं श्री देवड़ा ने कहा कि देवास को एक आदर्श जिला बनाया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष रायसिंह सेंधव ने उपस्थित कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा, भाजपा संगठन ने मुझ पर जो विश्वास जताया है, उसके लिए मैं सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों का धन्यवाद करता हूं। मैं पूरी लगन और निष्ठा से इस विश्वास पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करूंगा। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री पंकज वर्मा ने किया तथा आभार देविप्रा के पूर्व अध्यक्ष राजेश यादव ने माना। इस अवसर पर नंदकिशोर पाटीदार, राजेश यादव, बहादुर मुकाती, श्रीमती लीला भैरू सिंह आटारिया, रवि जैन, शरद पाचुनकर, सुभाष शर्मा, ओम जोशी, मनीष सोलंकी, गोतम सिंह राजपूत, मनोहर सिंह बैरागढ़, मनोहर जाधव शामिल सहित मंडल अध्यक्ष, पदाधिकारी और अन्य कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र चौधरी और सह मीडिया प्रभारी कमल अहिरवार ने संयुक्त रूप से दी।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...