उत्कृष्ट विद्यालय द्वारा की गई अभिनव पहल
देवास:उत्कृष्ट विद्यालय देवास में प्राचार्य एवं प्रदेश मेरिट के विद्यार्थियों ने झंडा वंदन किया
गणतंत्र दिवस के पावन पर्व पर उत्कृष्ट विद्यालय देवास में प्राचार्य महोदय के साथ-साथ उत्कृष्ट विद्यालय की होनहार छात्रा कुमारी अक्शा खान जिन्होंने जीव विज्ञान संकाय में कक्षा 12वीं में मध्य प्रदेश की मेरिट सूची में आठवां स्थान प्राप्त किया एवं जोबिया शेख जिन्होंने कक्षा दसवीं में मध्य प्रदेश की मेरिट सूची में दसवां स्थान प्राप्त किया के द्वारा झंडा वंदन किया। इस प्रकार उत्कृष्ट विद्यालय में एक नई परंपरा की शुरुआत की गई है। जो निश्चित ही सराहनीय है। उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य श्री सुधीर कुमार सोमानी ने अपने उद्बोधन में कहा की '' आज के दिन हमें अपने देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझना चाहिए और अपने देश को और अधिक मजबूत और समृद्ध बनाने के लिय काम करना चाहिए। आप देश के भविष्य हैं आपको देश की उन्नति के लिए काम करने के लिए संकल्प लेना होगा "गणतंत्र दिवस का उपलक्ष में विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक संतोष वर्मा ,पवन पटेल, नीरज कानूनगो सहित विद्यालय के संपूर्ण स्टाफ उपस्थित रहा। झंडा वंदन के पश्चात विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति गीत एवं भाषण प्रस्तुत किए गए। तत्पश्चात विद्यार्थियों को लड्डू का प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम का संचालन संतोष स्वर्णकार ने किया।
0 Comments