भाजपा कार्यालय पर जिला अध्यक्ष ने सुनी मन की बात
देवास। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस महीने रविवार 19 जनवरी, 2025 को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के माध्यम से देश को संबोधित किया। हर महीने प्रसारित होने वाले मन की बात कार्यक्रम की यह 118वीं कड़ी थी। भाजपा जिलाध्यक्ष रायसिंह सैंधव ने भाजपा कार्यालय पर बुथ क्रमांक 180 पर सुना। तथा बुथ अध्यक्ष दीपक बारेला व महामंत्री प्रदीण डोंगरे का स्वागत किया। तथा ऐप पर फोटो डाउनलोड किए गए। इसके साथ ही जिलेभर के सैकड़ों की संख्या में उक्त कार्यक्रम को सुना गया। इस अवसर पर देविप्रा के पुर्व अध्यक्ष राजेश यादव, पंकज वर्मा, मनोहर जाधव, एडवोकेट मनीष पारीख,सुरेश चौधरी सहित कई बुथवासी उपस्थित थे। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी धर्मेन्द्र चौधरी व सह मीडिया प्रभारी कमल अहिरवार ने संयुक्त रूप से दी।
0 Comments