Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

अंतर्राष्ट्रीय पिट्टू के ट्रायल हेतु लीजेंड हाई स्कूल के 7 खिलाड़ियों का चयन,, नुरिन, रिज़ा, अतिफ़ा, बुशरा, फ़ाइज़, सुफ़ियान और ज़ैद दिखाएंगे इंदौर में दम

अंतर्राष्ट्रीय पिट्टू के ट्रायल हेतु लीजेंड हाई स्कूल के 7 खिलाड़ियों का चयन,,
 नुरिन, रिज़ा, अतिफ़ा, बुशरा, फ़ाइज़, सुफ़ियान और ज़ैद दिखाएंगे इंदौर में दम
देवास। आगामी 27 रविवार को इंदौर में आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय स्तर की पिट्टू प्रतियोगिता के मुख्य ट्रायल के लिए देवास के लीजेंड हाई स्कूल के सात प्रतिभावान खिलाड़ियों का गौरवपूर्ण चयन किया गया है।  इस महत्वपूर्ण ट्रायल प्रक्रिया का भव्य आयोजन 20 मई 2026 को देवास के श्रीमंत तुकोजीराव पवार इंडोर स्टेडियम में देवास जिला पिट्टू संघ द्वारा सफलतापूर्वक संपन्न किया गया था इस स्पर्धा में देवास के लगभग 11 विभिन्न विद्यालयों के कुल 140 बालक एवं बालिका खिलाड़ियों ने भाग लेकर ट्रायल में अपनी खेल क्षमता का प्रदर्शन किया।
इन सात सितारों का हुआ चयन
लीजेंड हाई स्कूल के कोच शिव प्रजापत ने बताया कि कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच विद्यालय के सात प्रतिभावान खिलाड़ियों नुरिन शाह, रिज़ा शेख, अतिफ़ा नागोरी, बुशरा खान, फ़ाइज़ खान , सुफ़ियान खान,ज़ैद शेख ने अंतर्राष्ट्रीय ट्रायल के लिए क्वालीफाई किया है।
वरिष्ठ खेल पदाधिकारियों की उपस्थिति में हुआ शुभारंभ
प्रतियोगिता का आधिकारिक शुभारंभ मुख्य अतिथि देवास जिला कराते संघ के सचिव व एशियन कराते जज प्रवीण ढोबले, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के जावेद पठान एवं आभा फाउंडेशन से आशीष राठौर की गरिमापूर्ण उपस्थिति में हुआ। अतिथियों ने सभी खिलाड़ियों  से परिचय प्राप्त कर उन्हें अंतर्राष्ट्रीय स्तर के इस ट्रायल में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया ।
निर्णायक मंडल एवं संघ का योगदान
इस विशेष चयन स्पर्धा को सुचारू रूप से संचालित करने में देवास जिला पिट्टू संघ के अध्यक्ष कपिल व्यास, उपाध्यक्ष ऋतु व्यास और सचिव विवेक बंजारे की मुख्य भूमिका रही ट्रायल के दौरान निष्पक्ष निर्णय के लिए गठित किए गए निर्णायक (रेफरी) मंडल में निलेश मालवीय, राहुल भीलाला, करिश्मा सोलंकी, रोशनी चौधरी, दर्शन बालोदिया और कुलदीप बरेठा , फैजान शेख ने महत्वपूर्ण दायित्व संभाला।
विद्यालय में हर्ष का माहौल
एक साथ 7 खिलाड़ियों का अंतर्राष्ट्रीय स्तर के ट्रायल के लिए चयन होने पर लीजेंड हाई स्कूल प्रबंधन व विद्यार्थियों में भारी उत्साह है इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर संस्था संचालक सैयद एजाज हसन, प्राचार्य सैयद रियाज हसन, उप प्राचार्या ऋतुराज सिंह शक्तावत ,देवेंद्र मंगलानी तथा स्कूल के समस्त शिक्षक स्टाफ ने चयनित खिलाड़ियों को मिठाई खिलाकर बधाई दी और उम्मीद जताई कि ये खिलाड़ी 27 सितंबर में इंदौर में होने वाले इस अंतर्राष्ट्रीय ट्रायल को पार कर देश का नाम रोशन करेंगे । खिलाड़ियों की इस बड़ी सफलता की आधिकारिक जानकारी विद्यालय के खेल कोच शिव प्रजापत द्वारा साझा की गई ।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...