Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

हिन्द फौज की बेटी हिमानी लोधी का राष्ट्रीय प्रतियोगिता में चयन, देवास और मध्यप्रदेश का करेगी प्रतिनिधित्व

हिन्द फौज की बेटी हिमानी लोधी का राष्ट्रीय प्रतियोगिता में चयन, देवास और मध्यप्रदेश का करेगी प्रतिनिधित्व

देवास। शहर के लिए गौरव का क्षण है। हिन्द फौज की सैनिक हिमानी लोधी का चयन 55वीं केन्द्रीय विद्यालय संगठन राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता 2026-27 में हुआ है। हिमानी इस प्रतियोगिता की एथलेटिक्स स्पर्धा में देवास एवं मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगी। हिन्द फौज के खेल मैदान पर कड़ी मेहनत, नियमित अभ्यास और अनुशासन के बल पर हिमानी ने यह उपलब्धि हासिल की है। हिन्द फौज कमांडर सीएसएम जितेन्द्र गोस्वामी ने बताया कि हिमानी की इस उपलब्धि से संस्था के साथ ही शहर का नाम भी गौरवान्वित हुआ है। उपलब्धि पर खेल एवं युवा कल्याण विभाग अधिकारी सेना गड़ारिया एवं जावेद पठान, पम्मी मेम तथा हिन्द फौज के पदाधिकारियों ने हिमानी को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर हिन्द फौज संचालक कुमेर सिंह वर्मा, सुरेश शर्मा, हिन्द फौज शिक्षा संचालक श्रीजा अग्रवाल, रवि अग्रवाल, हिन्द फौज संचालक दीपिका बोरीवाल, हिन्द फौज रक्तदान संचालक सीमा गिरी एवं विकास गिरी, हिन्द फौज योगा संचालक चंद्रशेखर तिवारी एवं मोना तिवारी, हिन्द फौज एथलेटिक्स प्रशिक्षक संचालक ताशीन शेख, हिन्द फौज एथलेटिक्स संचालक सृजनिका लोखंडे, अजय दायमा, आरती दायमा एवं हिन्द फौज सैनिक रीना पटेल सहित अन्य ने हिमानी को शुभकामनाएं दीं।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...