आजाद अध्यापक शिक्षक संघ के प्रांतीय आह्वान पर देवास संयुक्त मोर्चे का उपवास
मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपादेवास। आजाद अध्यापक शिक्षक संघ के आह्वान पर आज संयुक्त मोर्चा देवास द्वारा देवास वाटिका में एक दिवसीय उपवास रखा गया। उपवास के बाद मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर के प्रतिनिधि नायब तहसीलदार हरिओम ठाकुर को ज्ञापन सौंपा गया। जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह सेंधव ने बताया कि हमारी प्रमुख मांगें है वर्तमान में सेवारत शिक्षकों को ज्म्ज् परीक्षा से मुक्त रखा जाए। अध्यापक-शिक्षक संवर्ग को प्रथम नियुक्ति दिनांक से सेवा अवधि की गणना कर पेंशन, ग्रेच्युटी एवं अवकाश नगदीकरण का लाभ दिया जाए। एम-शिक्षा मित्र की ऑनलाइन अटेंडेंस बंद की जाए।हड़ताल अवधि सितंबर 2022 का वेतन भुगतान किया जाए। लंबित क्रमोन्नति एवं समयमान वेतनमान के आदेश जारी किए जाएं। इस अवसर पर शासकीय अध्यापक संगठन के जिलाध्यक्ष धर्मवीर सिंह नरवरिया, प्रांतीय शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष शेख साबिर, आजाद के प्रांतीय उपाध्यक्ष अजय सिंह गौड़, प्रांतीय प्रवक्ता दिनेश चौधरी, जिला प्रवक्ता अरुण कुमार मिश्रा ,राज्य कर्मचारी संघ के रविंद्र पाल सिंह तंवर प्रति वर्ग कर्मचारी संघ के रतन सिंह ठाकुर सहित सैकड़ों अध्यापक उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से जसमत सिंह कुशवाह विजय सिंह सायल, राजेंद्र यादव, राज भंवर सिंह, किशोर वर्मा, सुनील कुमावत,जितेंद्र मालवीय, रामभरोस परमार, अजय जाट,उमेश सिंह खींची, महेश पवार, गिरीश कुशवाह, मंजूर अली, संजय पालीवाल, संतोष शर्मा, जितेंद्र सिंह बघेल, योगेंद्र सिंह रैकवार, सैयद मोकीत अली, संदीप धाकड़, पुष्पेंद्र सिंह तोमर, जितेंद्र सिंह ठाकुर, सुरेंद्र सिंह कुशवाह, महेंद्र सिंह कुशवाह, देवी सिंह खंडेल, शोभाल सिंह सेंधव, मान सिंह सायल चंद्रकांत जोशी ,जितेंद्र सिंह सेंधव, सतीश उपाध्याय,सत्यपाल सिंह सेंधव, श्रीमती कुंता देवी मालवीय, ज्योति बाला निगम रेखा शर्मा, सुधा सोनी, राजकुंवर पांचाल, जसवंत सिंह रावत, सुनीता राणा, लाखन सिंह सोजतिया, अर्जुन सिंह गोयल, संदीप दिनेश निगम, सुरेश चंद्र माली, सज्जन सिंह वर्मा, आदेश निगम, मुकेश सर , बहादुर सिंह सोलंकी राजेश यादव इस्लाम घोरमारे सहित सैकड़ों अध्यापक उपस्थित रहे। ज्ञापन का वाचन राजेंद्र यादव ने किया तथा आभार अरुण मिश्रा ने माना।

0 Comments