पोषण माह में व्यंजन प्रतियोगिता का आयोजन
देवास। 22 सितंबर को जिला कार्यक्रम अधिकारी सिद्दीकी के मार्गदर्शन एवं परियोजना अधिकारी समीक्षा जैन की उपस्थिति में बाल विकास परियोजना देवास दक्षिण अंतर्गत पोषण माह अंतर्गत व्यंजन प्रतियोगिता का आयोजन मल्हार कॉलोनी वार्ड 42 में किया गया। कार्यक्रम अंतर्गत महिलाओं द्वारा स्थानीय स्तर पर उपलब्ध मोटे एवं सस्ते अनाज द्वारा पोष्टिक व्यंजन बनाए गए। कार्यक्रम अंतर्गत परियोजना अधिकारी समीक्षा जैन द्वारा महिलाओं को पोस्टिक आहार के बारे में जानकारी दी गई।
सेक्टर पर्यवेक्षक वंदना खरे द्वारा महिलाओं को अपने परिवार एवं बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण को ध्यान में रखते हुए स्थानीय चीजों से पौष्टिक रेसिपी बनाने की जानकारी दी गई साथ ही बच्चों को स्वस्थ और कूपोषण से मुक्त रखने हेतु आवश्यक जानकारी दी गई। इस अवसर पर चयनित रेसिपी को बनाने वाली महिलाओं को प्रथम द्वितीय और तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बड़े स्तर पर महिलाओं ने भाग लिया कार्यक्रम उत्साह पूर्वक रहा। इस अवसर पर वार्ड क्रमांक 42 की सभी कार्यकर्ताएं एवं सहायिकाएं उपस्थिति रही। वार्ड 22 से जरीना खान, वार्ड 42 से पूर्णिमा चौहान, प्रेमलता वर्मा, राधिका, फरीदा खान , दुर्गा, मंजुला, सोनूका दास, सुनीता चौधरी, संमता राठौर आदि उपस्थित रही।
0 Comments