देवास। शासकीय नूतन हायर सेकेंडरी स्कूल के संस्थापक डॉ विष्णु प्रसाद वर्मा को सेवानिवृत्ति पर विद्यार्थियों ने भावभीनी विदाई दी।। विदाई समारोह कार्यक्रम के अतिथि भारतीय मजदूर संघ के उपाध्यक्ष एमपी सिंह , विधायक प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, पूर्व प्राचार्य चंद्र सिंह ठाकुर, गणेश माहेश्वरी ,घनश्याम दायमा, सुधीर सोमानी, राजश्री काले , आर एस जरा, एलएन मारू थे। सर्वप्रथम सरस्वती माता का पूजन किया गया। श्री मारु ने कहा कि विष्णु प्रसाद वर्मा ने शिक्षक के नाम को गौरवान्वित किया है और देवास का नाम पूरे देश में फैलाया। श्री दुर्गेश अग्रवाल ने कहा कि विष्णु सर ने बच्चों को शिक्षा के साथ जो संस्कार दिए वेअनुकरणीय है।
प्राचार्य अशोक साहू ने बताया कि श्री वर्मा ने अपनी शिक्षा की यात्रा प्राथमिक विद्यालय सोंडा से प्रारंभ की। इसके पश्चात आलोट पाएगा, माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 7 में होते हुए पिछले 33 वर्षों से नूतन हायर सेकेंडरी स्कूल में सेवाएं दे रहे थे। शिक्षा के साथ उन्होंने भारतीय मजदूर संघ स्काउट कबड्डी फेडरेशन के अनेक पदों को निभाया। वर्तमान में राष्ट्रीय राज्य कर्मचारी महासंघ के अखिल भारतीय महामंत्री हैं। नगर निगम द्वारा स्वच्छता का ब्रांड एंबेसडर भी बनाया गया।इस अवसर पर श्री विष्णु प्रसाद वर्मा ने कहा कि प्रारंभ से ही मेरा जीवन शिक्षा और समाज सेवा के लिए था और आगे भी में हमेशा शिक्षा और समाज के लिए तत्पर रहूंगा और बच्चों को शिक्षा के साथ संस्कार प्रदान करता रहूंगा।श्री वर्मा एवं उनकी पत्नी श्रीमती सुमित्रा वर्मा एवं उनके परिवार के सदस्यों को शिक्षा जगत के सभी सदस्यों द्वारा शाल, श्रीफल , एवं अभिनंदन पत्र से सम्मानित किया गया। अभिनंदन पत्र का वाचन दीपचंद सोनी ने किया।नम आंखों से नूतन संकुल के सभी प्रधानाध्यापक एवं शिक्षक शिक्षिकाएं तथा छात्रों ने विदाई दी , ।उन्हें खुली जीप में बिठाकर नगर के विभिन्न मार्गो से स्वागत करते हुए राधागंज निवास तक पहुंचाया।इस अवसर परप्राचार्य अशोक साहू दीपचंद सोनी, नूतन संकुल के सभी प्रधानाध्यापक एवं शिक्षक , विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के सदस्य उपस्थित थे।

0 Comments