देवास जिले के खिलाड़ी विशाखापट्टनम में अंतर्राष्ट्रीय कराते प्रतियोगिता में करेंगे भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व
देवास। 1 फरवरी 3 फरवरी 2025 तक विशाखापत्तनम आंध्र प्रदेश में आयोजित आठवीं अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में देवास जिले के खिलाड़ी भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। यूनाइटेड शॉटोकान कराते एसोसिएशन मध्य प्रदेश के अध्यक्ष विजेंद्र खरसोदिया एवं सचिव कपिल खरे ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता हेतु भारतीय करते टीम मैं 41 खिलाड़ी मध्य प्रदेश राज्य के अलग-अलग जिलों से चयनित होकर भाग ले रहे हैं। जिसमें देवास जिले के खेल गांव से जाने वाले गांव देहरिया साहू एवं देवास जिले के अन्य जगहों से खिलाड़ी चयनित हुए हैं। टीम कोच रश्मि कलम एवं निर्णायक के रूप में ऋतिक सोलंकी, वेदांत खरसोदिया, प्रियांशी चौहान फिजियोथैरेपिस्ट, टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे।
चयनित खिलाड़ी
बालिका वर्ग में दीक्षा पाटीदार ,उमा पाटीदार ,श्रद्धा पाटीदार, आशना शर्मा, गिरजा पाटीदार, अंकित बंजारे, उर्मिला पाटीदार, निवेदिता खरसौदिया,ज्योति पाटीदार, हर्षिता पाटीदार , बालक वर्ग में विपिन सोलंकी,धीरज चौधरी, सुदेश सोलंकी दीपेंद्र राठौर मयंक राठौर, मयंक राठौर आदि खिलाड़ी अलग-अलग समूह में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे।
खिलाडि़यों की रवानगी पर संस्था के मुख्य संरक्षक श्रीमती गायत्री राजे पवार विधायक देवास, मनोज चौधरी विधायक हाटपिपलिया, रायसिंह सेंधव जिला अध्यक्ष भाजपा, महाराज विक्रम सिंह पवार, सुभाष शर्मा ,प्रीतम सिंह सोलंकी ,प्रेम परमार ,रजनीश साहू, मध्य प्रदेश जु- जित्सु संघ की सचिव रोहिणी कलम, वैदेही शर्मा ,रेणुका कलम, ऋषभ त्रिवेदी, अजय कुंभकार, जितेंद्र पाटीदार उप सरपंच, जीवन सिंह राजपूत, मनोज मालवी, अनिकेत चौधरी आदि ने खिलाडियों को शुभकामनाएं प्रेषित की।
0 Comments