Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

श्री शिव छत्रपति मराठा संघ देवास का चतुर्थ निशुल्क अखिल भारतीय मराठा युवक युवती परिचय सम्मेलन 11 मई रविवार 2025 को

श्री शिव छत्रपति मराठा संघ देवास का चतुर्थ निशुल्क अखिल भारतीय मराठा युवक युवती परिचय सम्मेलन 11 मई रविवार 2025 को 
देवास। श्री शिव छत्रपति मराठा संघ देवास द्वारा उच्च शिक्षित, उच्च आय वर्ग हेतु हाइटेक परिचय सम्मेलन 11 मई 2025 रविवार को आयोजित किया जाएगा। अध्यक्ष कीर्ति चव्हाण ने बताया कि शिव छत्रपति मराठा संघ विगत तीन वर्ष से अखिल भारतीय स्तर पर विवाह योग्य युवक युवतियों के परिचय सम्मेलन का आयोजन कर रहा है। विगत वर्ष के तृतीय सफल आयोजन के पश्चात इस वर्ष भी श्री शिव छत्रपति मराठा संघ इस वर्ष चतुर्थ अखिल भारतीय क्षत्रिय मराठा परिचय सम्मेलन करने जा रहा है। इस समाजोपयोगी आयोजन में समाज बंधुओं का सहयोग प्राप्त हो रहा है। विगत वर्ष इस मंच के माध्यम से अनेक रिश्ते तय हुए है। उनकी सद्भावना और सहयोग से हम निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर होते जा रहे हैं। सामाजिक कार्यो में समाज के सभी वर्गो का सहयोग आवश्यक होता है। इस अवसर पर परिचय विशेषांक का प्रकाशन भी किया जाएगा। जिसमें प्रत्याशियों एवं अभिभावकों की फोटो सहित पूर्ण जानकारी दी जावेगी। चूंकि श्री शिव छत्रपति मराठा संघ देवास शहर में अपनी गौरवशाली परम्पराओं के अनुसार समाज के समाजसेवी को मराठा गौरव के साथ सम्मान समारोह का आयोजन भी करने जा रहा है। 

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...